Search

 
 
 

धनबाद-आसपास : तोपचांची की लापता बच्ची का शव 13 दिन बाद राजगंज से बरामद समेत 2 खबरें

 
Topchanchi : तोपचांची थाना क्षेत्र के रंगाडीह गांव निवासी गुजर महतो की लापता 2 साल की बेटी लक्ष्मी कुमारी का शव 13 दिन बाद शुक्रवार को बरामद किया गया. शव राजगंज थाना क्षेत्र के बरदार नाला के समीप पड़ा हुआ था. देखने से यह प्रतीत होता है कि बच्ची की धारदार हथियार से मारक हत्या कर शव नाला किनारे फेंक दिया गया. सूचना मिलते ही नाला के पास परिजनों व ग्रामीणों की भीड़ जुट गई. परिजनों में पुलिस के प्रति काफी आक्रोश था. बच्ची के बड़े पापा खिरोधर महतो ने पुलिस से हत्यारों का पता लगाने के लिए खोजी कुत्ते की मदद लेने की मांग की. कहा कि जब तक खोजी कुत्ता नहीं मंगाया जाएगा, शव उठाने नहीं देंगे. अंत में परिजनों को समझा-बुझाकर राजगंज थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसएनएमएमसीएच भेज दिया.

कुमारधुबी में ट्रेन से कटकर युवक की मौत

Maithon : कुमारधुबी जीआरपी ने शुक्रवार की सुबह सुभाष कॉलोनी के समीप रेलवे लाइन से एक युवक का शव बरामद किया है. शव की शिनाख्त निरसा के तिलतोड़िया निवासी विक्रम कर्मकार के रूप में की गई. जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसएनएमएमसीएच धनबाद भेज दिया. आशंका व्यक्त की जा रही है कि युवक की मौत ट्रेन से कटकर हुई है. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-jmm-takes-out-nyay-march-in-nirsa-demanding-hemants-release-2-news-including/">धनबाद

: हेमंत की रिहाई की मांग को लेकर झामुमो ने निरसा में निकाला न्याय मार्च समेत 2 खबरें
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही