Search

 
 
 

धनबाद-आसपास : कालूबथान से अवैध कोयला लदा ट्रक जब्त, 5 पर केस समेत 2 खबरें

 
Nirsa : पुलिस ने मंगलवार की रात कलियासोल प्रखंड कार्यालय के समीप से अवैध कोयला लदे एक ट्रक को जब्त कर लिया. पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है. कालूबथान ओपी प्रभारी राजीव प्रकाश ने बताया कि इस मामले में पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. इधर, तस्कर पुलिस अधिकारियों से मुलाकात कर मामले को रफादफा करने में जुटे हुए हैं, इसीलिए पुलिस प्राथमिकी में शामिल आरोपियों के नाम नहीं बता रही है. ज्ञात हो कि धनबाद जिला के कालूबथान के पलासिया और लेदाहाडिया में बड़े पैमाने पर कोयले की तस्करी हो रही है. तस्करी में महतो और यादव का सिंडिकेट शामिल है. स्थानीय पुलिस के सहयोग से रात में पिकअप वैन से अवैध कोयले की तस्करी हो रही है.

संतोष कुमार बने रेल डाक सेवा संघ के प्रमंडलीय सचिव

[caption id="attachment_877773" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/डाक.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> नये प्रमंडलीय सचिव का स्वागत करते संध के सदस्य[/caption] Gomoh : अखिल भारतीय रेल डाक सेवा व मेल मोटर सेवा कर्मचारी संघ वर्ग 3 का 13वां प्रमंडलीय अधिवेशन बुधवार को गोमो में हुआ. मुख्य अतिथि संघ के सहायक जनरल सेक्रेटरी विश्वजीत नायक ने  अपने संबोधन में केंद्र की मोदी सरकार पर कर्मचारियों के शोषण का आरोप लगाया. कहा कि विभाग में कई पद खाली हैं, लेकिन नए कर्मचारियों की बहाली नहीं हो रही है. एनपीएस और ओपीएस मामले पर सरकार गंभीर नहीं है. बकाया डीए का भुगतान लंबे समय से नहीं किया जा रहा है. इन मुद्दों पर आंदोलन की जरूरत है. अधिवेशन में संतोष कुमार पांडेय को सर्वसम्मति से प्रमंडलीय सचिव चुना गया. इसके साथ ही 15 कार्यकारणी सदस्यों का भी मनोनयन किया गया. अधिवेशन की अध्यक्षता बबलू मरांडी ने की. मौके पर बीके चौधरी, सुरेन्द्र सिंह, तुलसी प्रसाद हजाम, पीडी ओझा, आरएन कुम्हार आदि मौजूद रहे. यह भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-issue-of-workers-housing-raised-in-meeting-with-kathara-gm/">बोकारो

: कथारा जीएम के साथ बैठक में उठा मजदूरों के आवास का मुद्दा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही