Search

 
 
 

धनबाद-आसपास : घायल ट्रक चालक की मौत, विरोध में जीटी रोड जाम II समेत 2 खबरें

 
Nirsa : सड़क दुर्घटना में घायल निरसा के गुरदास नगर निवासी ट्रक चालक सुरेंद्र चौहान की शुक्रवार की रात इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई. घटना के विरोध में और मुआवजा की मांग को लेकर बस्तीवासियों ने शनिवार को निरसा कांटा के समीप जीटी रोड को घंटों जाम कर दिया. सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई.  सूचना मिलते ही निरसा थाना प्रभारी मनजीत कुमार दल-बल के साथ पहुंचे और परिजनों से बातचीत की. कहा कि दोषियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. उन्होंने मुआवजा दिलाने का भी आश्वासन दिया. काफी समझाने के बाद ग्रामीण माने और शव को उठाकर जाम हटाया. परिजनों  ने बताया कि गुरदास नगर निवासी सुरेंद्र चौहान दो दिन पहले ट्रक लेकर निरसा की तरफ आ रहे थे. तेतुलिया के समीप खड़े दो हाइवा के कारण ट्रक अनियंत्रित होकर हाइवा से टकरा गया. दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें इलाज के लिए असर्फी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां शुक्रवार की देर रात उनकी मौत हो गई.

महिला से छेड़खानी का आरोपी युवक गिरफ्तार  

Topchanchi : तोपचांची थाना क्षेत्र के करमाटांड में महिला के साथ छेड़खानी के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया. प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की रात शौच के लिए जा रही महिला के साथ करमाटांड़ निवासी शेखर कुमार महतो ने नशे की हालत में छेड़छाड़ की. महिला ने इसकी शिकायत तोपचांची थाने में की. पुलिस ने शनिवार की सुबह आरोपी शेखर कुमार महतो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-school-timings-changed-classes-up-to-8th-will-run-till-11-30-am/">धनबाद

: स्कूलों का समय बदला, 8वीं तक की कक्षाएं सुबह 11.30 बजे तक चलेंगी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही