Search

 
 
 

धनबाद-आसपास : तेतुलमारी में झाड़ियों में लगी आग, कई मवीशी झुलसे समेत 3 खबरें

 
Tetulmari : तेतुलमारी शक्ति चौक के मलिया बगान के समीप रविवार को झाड़ियों में भयंकर आग लग जाने से अफरातफरी मच गई. इस घटना में गाय,  बकरी सहित कई मवेशी झुलस गये. जंगली जानवर भी भागने लगे. स्थानीय लोगों  ने पानी डाल कर आग पर काबू पाने का प्रयास किया, पर सफलता नहीं मिली. लोगों ने बताया कि पहले भी पहाड़ी पर आग लगी थी, इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी गई थी, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया था. इस बार भी आग लगने की जानकारी वन विभाग को दी गई है. लेकिन विभाग मौन रहा. 

मटकुरिया व धनसार से 6 कोयला चोर धराए, 10 बाइक जब्त 

Putki/Dhansar :  धनबाद के एसएसपी एचपी जनार्दनन के निर्देश पर पुलिस ने रविवार को कोयला चोरों के खिलाफ अभियान चलाया. इस दौरान 6 कोयला चोर गिरफ्तार किए गए. पुलिस ने 10 बाइक भी जब्त की है. मिली जानकारी के अनुसार, केंदुआ थाना पुलिस ने मटकुरिया चेकपोस्ट के पास से पांच बाइक के साथ दो तस्करों को पकड़ा. गिरफ्तार युवकों में पूर्वी टुंडी के काजल मंडल और पथरिया के अंकुर गोराई को जेल भेज दिया.वहीं, धनसार थाना पुलिस ने धनसार पुलिस ने बाइक से कोयला ढुलाई करनेवाले चोरों के खिलाफ अभियान चलाया. पुलिस ने नई दिल्ली कॉलोनी निवासी शंकर कुमार महतो व जोड़ाफाटक के मो. शमीम को कोयला लदी बाइक के साथ धर दबोचा. अन्य चोर अपनी बाइक को छोड़कर भाग निकले. पुलिस ने कोयला लदी पांच बाइक जब्त की है. उधर, धनबाद थाने की पुलिस ने अवैध कोयला लदे पिकअप वाहन को जब्त करते हुए दो लोगों गणेश यादव और विजेंद्र यादव को गिरफ्तार किया है. दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर इन्हें जेल भेजा जाएगा.

बाइकसवार अपराधियों ने मनईटांड़ में की छिनतई

Dhansar : धनसार थाना क्षेत्र के मनईटांड़ में बाइक सवार दो अपराधियों ने 53 वर्षीय राकेश महतो के गले से सोने की चेन छीन ली. इस संबंध में राकेश ने धनसार थाना में अज्ञात उचक्कों के खिलाफ शिकायत की है. राकेश ने पुलिस को बताया कि वह रविवार की सुबह भवतारिणी पथ मनईटांड़ स्थित घर से पुराना बाजार सब्जी खरीदने गया था. सब्जी खरीदकर वह घर लौट रहा था. तभी मनईटांड़ बिचाली गोदाम के पास बाइक सवार दो युवकों ने झपट्टा मारकर गले से सोने की चेन छीन ली. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. यह भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-national-parties-deceived-minorities-in-jharkhand-dr-parvez/">बोकारो

: झारखंड में राष्ट्रीय दलों ने अल्पसंख्यकों को छला- डॉ. परवेज
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही