Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद-आसपास : तोपचांची में नकली शराब की मिनी फैक्ट्री पकड़ाई, 62 हजार की शराब जब्त समेत 4 खबरें

Topchanchi : लोकसभा चुनाव और होली पर्व को देखते हुए धनबाद एक्साइज विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है.  गुप्त सूचना के आधार पर विभाग की टीम ने गुरुवार को तोपचांची थाना क्षेत्र के रांगाडीह निवासी मंटू गोस्वामी के आवास में छापेमारी कर नकली शराब बनाने वाली मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया. आवास से 15 पेटी नकली अंग्रेजी शराब जब्त की गई. इसके साथ ही वहां से कॉर्क, स्टिकर आदि भी बरामद किए गए हैं. टीम शराब व अन्य सामग्री कार्यालय ले गई. जब्त शराब की कीमत लगभग 62 हजार रुपये आंकी गई है. छापेमारी की भनक लगते ही धंधेबाज मंटू गोस्वामी मौके से भाग निकला. उत्पाद आयुक्त संजय मेहता ने बताया कि लोकसभा चुनाव और होली पर्व को लेकर अवैध शराब के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है. तोपचांची नकली शराब बनाने वाली मिनी फैक्ट्री के संचालक मंटू गोस्वामी के खिलाफ कोर्ट में आरोपपत्र दाखिल किया जायेगा.

होली को लेकर झरिया पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/flag-march.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Jharia : होली पर्व पर सुरक्षा के मद्देनजर झरिया थाना पुलिस ने गुरुवार की शाम शहर में फ्लैग मार्च किया. इस दौरान पुलिस ने लोगों से होली का त्योहार आपसी भाईचारा के साथ मनाने की अपील की. फ्लैग मार्च में शामिल पुलिस अधिकारियों व जवानों ने लोगों को लोकसभा चुनाव की आदर्श आचार संहिता का पालन करने व भयमुक्त होकर मतदान में भाग लेने के लिए भी जागरूक किया. कहा कि गड़बड़ी करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा. फ्लैग मार्च झरिया थाना से निकलकर चौक, कतरास मोड़, भगतडीह, बस्ताकोला, सब्जी पट्टी झरिया बाजार होते हुए वापस थाना पहुंचा. फ्लैग मार्च में सिंदरी डीएसपी भूपेंद्र प्रसाद राउत, झरिया थाना प्रभारी समेत पुलिस जवान शामिल थे.

नीरज सिंह को 7वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/congress.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Jharia : झरिया नगर कांग्रेस ने गुरुवार को धनबाद के पूर्व डिप्टी मेयर स्व. नीरज सिंह की 7वीं पुण्यतिथि मनाई. धर्मशाला रोड स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित समारोह में कांग्रेस जनों ने नीजर सिंह की तस्वीर पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें याद किया. दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई. कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष रत्नेश यादव ने की. मौके पर मुख्तार खान, प्रमोद सिंह चंद्रवंशी, मनोहर रजवार, भोलानाथ सिंह, अशोक मालाकार, पिंटू तुरी, सादिक अमीन, प्रीतम रवानी, अर्जुन विश्वकर्मा, अमर प्रसाद, अशोक रवानी, निशार अहमद, लक्ष्मी देवी, बजरंगी सिंह, मीर फिरोज आलम, कुंदन कुमार मोदक, देवेंद्र पासवान आदि उपस्थित थे.

रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ मैथन उत्सव का समापन

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/मैथन-उत्सव-2.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Maithon : रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ 18वां मैथन उत्सव का गुरुवार को समापन हो गया. अंतिम दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम में कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से समां बांध दिया और लोगों को झूमने पर  मजबूर कर दिया. वहीं, केन्द्रीय जल आयोग मैथन के डायरेक्टर शशि राकेश ने अपने बेहतरीन नगमों से सभी को मंत्रमुग्ध किया. ज्योति डांस एकेडमी, बीट डांस व नृत्य उपासना के बच्चों ने एक से बढ़ कर एक नृत्य प्रस्तुत कर लोगों को थिरकने पर मजबूर कर दिया. थीम आधारित डांस को हर किसी ने सराहा. समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया. निरसा के पूर्व विधायक अरूप चटर्जी ने सफल आयोजन के लिए उत्सव कमेटी को बधाई दी. सफल प्रतिभागियों को अरूप चटर्जी, उनकी पत्नी अनिंदिता चटर्जी, सीआर साहा व शशि राकेश ने पुरस्कृत किया.कार्यक्रम को सफल बनाने में चंडीचरण चक्रवर्ती, मुखिया मनोज राउत, रवि साहनी, रतन सरकार, मानस नस्कर, बापी दा, मो. अलाउद्दीन, मो. पप्पू रहमान, सुभाष अड्डी, शेख कमरूद्दीन, प्रवीर दत्ता, दीप नारायण सिंह, राजू मुखर्जी, उज्ज्वल दास, चिंटू विश्वकर्मा आदि का योगदान रहा. यह भी पढ़ें : गोड्डा">https://lagatar.in/godda-pickup-van-laden-with-45-cartoons-and-illegal-liquor-seized-2-news-from-santhal/">गोड्डा

: 45 कार्टून अवैध शराब लदी पिकअप वैन जब्त समेत संथाल की 2 खबरें
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही