Search

 
 
 

धनबाद-आसपास : मेला घूमने गया था परिवार, घर से लाखों के सामान ले गए चोर II समेत 2 खबरें

 
Katras : कतरास थाना क्षेत्र की आदर्श कॉलोनी में रहने वाले चंद्रदीप प्रसाद के आवास का ताला तोड़कर अपराधियों ने दस हजार रुपए नकद सहित लाखों रुपए के आभूषण की चोरी कर ली. घटना शुक्रवार देर शाम की बताई जाती है. घटना के वक्त चंद्रीप प्रसाद पूरे परिवार के साथ काको में दुर्गा पूजा मेला घूमने गए थे. मामले को लेकर गृहस्वामी कतरास थाने में लिखित शिकायत की है. थाने में दिए आवेदन में उन्होंने कहा कि वह शुक्रवार की शाम छह बजे आवास में ताला बंद कर पूरे परिवार के साथ काको मेला घूमने गए थे. रात करीब आठ बजे जब घर लौटे, तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला. आवास के अंदर प्रवेश करने पर पता चला कि घर में रखे आलमारी का लॉक टूटा पड़ा है और उसमें रखे नकद रुपए, सोना-चांदी के आभूषण सहित अन्य कीमती सामान गायब हैं. चोरी गए समान में सोना का झुमका एक सेट, नथ दो सेट, अंगूठी तीन पीस, चेन एक पीस, गले का सेट व अन्य समान सहित नकद दस हजार रुपए शामिल हैं.

विधायक मथुरा महतो ने सड़क का किया शिलान्यास

Topchanchi : टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने रविवार को तोपचांची प्रखंड के ब्राम्हणडीहा चौक से खरियो मोड़ तक बनने वाली सड़क का शिलान्यास किया. विधायक ने कहा कि सड़क भूमि पूजन किया गया है. यह सड़क काफी दिनों से जर्जर थी. सड़क का निर्माण पूरा होने से लोगों को काफी सहूलियत होगी. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-india-coalition-government-will-be-formed-again-in-jharkhand-minister-hafeezul/">धनबाद

: झारखंड में फिर बनेगी इंडिया गठबंधन की सरकार- मंत्री हफीजुल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही