Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : नीरज हत्याकांड के शूटर की अदालत में बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती समेत कोर्ट की 2 खबरें

कोडरमा जेल से गवाही के लिए धनबाद कोर्ट लाया गया था सागर सिंह 

Dhanbad : धनबाद के पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह समेत चार लोगों की हत्या के आरोप में जेल में बंद शूटर सागर सिंह की तबीयत शनिवार को अदालत में अचानक बिगड़ गई. उसे कोडरमा जेल से लाकर धनबाद के एमपी एमएलए के विशेष न्यायाधीश अखिलेश कुमार की अदालत में गवाही के लिए पेश किया गया था. अदालत में पहुंचते ही सागर सिंह ने पेट में दर्द की शिकायत की और जमीन पर लेटकर छटपटाने लगा. न्यायाधीश अखिलेश कुमार के आदेश पर जेल प्रशासन ने तुरंत डॉक्टर को भेजा. डॉक्टर ने जांच के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच भेजने की सलाह दी. इसके बाद सागर सिंह को एसएनएमएमसीएच भेजा गया जहां चिकित्सकों ने उसकी जांच कर अल्ट्रासाउंड करने का निर्देश दिया है. सागर सिंह फिलहाल अस्पताल में भर्ती है. इस कारण अदालत में उसकी गवाही नहीं हो सकी.

2 गांजा तस्करों को 15 वर्ष की कैद, डेढ़-डेढ़ लाख रुपए जुर्माना भी

Dhanbad : ओडिशा से गांजा की तस्करी मामले की सुनवाई पूरी होने के बाद अदालत ने शनिवार को फैसला सुनाया. धनबाद के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राम शर्मा कीअदालत ने दो आरोपियों गिरिडीह जिले के निमियाघाट निवासी उमाशंकर कुमार दास व सरायकेला जिले की रायडीह बस्ती के सोनू कुमार सिंह को 15 वर्ष की कठोर कारावास और डेढ़-डेढ़ लाख रुपए जुर्माना की सजा सुनाई. ज्ञात हो कि धनबाद पुलिस ने दोनों को 6 जून 2019 को 84.422 किलो गांजा के साथ पकड़ा था. सजा के बिंदु पर सुनवाई करते हुए अदालत ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य हैं. इस मामले में धनबाद के सरायढेला थाना प्रभारी निरंजन तिवारी की लिखित शिकायत पर 6 जून 2019 को प्राथमिकी दर्ज की गई थी. प्राथमिकी के मुताबिक 6 जून 2019 को पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गोविंदपुर की ओर से एक कार से गांजा लाया जा रहा है. सूचना के आधार पर पुलिस ने वाहन चेकिंग शुरू की. इसी क्रम में एक सेंट्रो कार की डिक्की से 84.42 किलो गांजा बरामद किया गया था. कार को सोनू कुमार सिंह चला रहा था और बगल वाली सीट पर उमाशंकर कुमार दास बैठा था. पूछताछ में दोनों कहा था कि गांजा ओडिशा से विपिन कुमार ने हजारीबाग के लक्की को पहुंचने के लिए कहा है, इसके बदले में उनलोगों को 10 हजार दिए गए थे. पुलिस ने गांजा जब्त कर दोनों को जेल भेज दिया था. अनुसंधान के बाद पुलिस दोनों आरोपियों के खिलाफ 3 सितंबर 2019 को अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया था. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-fix-necessary-facilities-at-all-booths-in-agyarkund-bdo/">धनबाद

: एग्यारकुंड में सभी बूथों पर जरूरी सुविधाएं दुरुस्त करें- बीडीओ
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही