Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद :  कॉपी मूल्यांकन में लापरवाही बरती तो कर दिया डिबार

Dhanbad : बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो शुकदेव भोई ने मूल्यांकन कार्य में लापरवाही बरतने की वजह से एक शिक्षक को डिबार कर दिया है. शिक्षक अब मूल्यांकन कार्य में हिस्सा नहीं ले पाएंगे. डिबार किए गए शिक्षक बीएस सिटी कॉलेज बोकारो के हिंदी विभाग के हैं. विश्वविद्यालय से मिली जानकारी के अनुसार बीएस सिटी कॉलेज बोकारो स्थित मूल्यांकन केंद्र में यूजी सेमेस्टर वन की कॉपी जांची जा रही है. कॉपी के मूल्यांकन के औचक निरीक्षण के लिए बनाए गए उड़नदस्ता टीम के साथ कुलपति भी पहुंचे थे. उन्होंने जांची गई कई कॉपियों को चेक किया और पाया कि उस शिक्षक ने एक विद्यार्थी को गलत उत्तर लिखने के बावजूद भी अंक दे दिया है. विवि सूत्रों की मानें तो विद्यार्थी ने उत्तर की जगह पर फिल्म का गाना लिखा था. इस घटना के बाद मूल्यांकन कार्य करने वाले शिक्षकों में बेचैनी की स्थिति है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही