Dhanbad: धनबाद (Dhanbad) शहर के सबसे व्यस्ततम इलाका यानी रांगाटांड श्रमिक चौक पर पीएचईडी विभाग की लापरवाही किसी बड़ी घटना को दावत दे रही है. श्रमिक चौक के बीचोबीच जलापूर्ति पाइपलाइन लीक होने पर जेसीबी से बड़ा गड्ढा खोद कर रिपेयरिंग का काम किया गया था. काम पूरा हो गया तो पीएचईडी विभाग ने रस्म अदायगी के तौर पर गड्ढे में थोड़ी मिट्टी डाल दी और चलते बने.
: शहरी जलापूर्ति योजना हवा-हवाई, 8600 घरों में नहीं पहुंचा पानी [wpse_comments_template]
गड्ढा खोदा और थोड़ी सी मिट्टी डाल चलते बने
परेशानी यह है कि गड्ढे को भर कर जमीन समतल नहीं करने के कारण दुर्घटना की आशंका बनी हुई है. प्रतिदिन लगभग दो लाख लोग और सैकड़ों छोटी बड़ी गाड़ियां उस चौराहे से गुजरती हैं. कब किस आदमी का पैर फिसल जाए या कब किस वाहन का पहिया गड्ढे में धंस जाए, कहना मुश्किल है. स्थानीय लोग भी पीएचईडी विभाग की इस कारस्तानी पर भौंचक हैं. दुकानदार सीता राम का कहना है कि बीचो-बीच गड्ढा कर पाइपलाइन की मरम्मत की तो दोबारा जमीन को समतल करना चाहिए था. सिर्फ थोड़ी मिट्टी डालकर पीएचईडी विभाग ने लोगों के जान-माल पर ही मिट्टी डाल दी है.ट्रैफिक जवान को आशंका,पता नहीं कब कौन फंस जाए
मौके पर मौजूद ट्रैफिक जवान राजनीश कुमार ने कहा कि उनका ध्यान ज्यादातर उस गड्ढे से होकर गुजरने वाले वाहनों पर टिका रहता है. ना जाने कब कौन वाहन संतुलन खो दे और कोई अनहोनी हो जाए. उन्होंने कहा कि लोगों का ध्यान गड्ढे की ओर आकृष्ट करने के लिए पुलिस का एक बैरियर वहां रखा गया है, ताकि लोग वहां से गुजरते वक्त सावधान हो जाएं. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-urban-water-supply-scheme-air-air-water-did-not-reach-8600-houses/">धनबाद: शहरी जलापूर्ति योजना हवा-हवाई, 8600 घरों में नहीं पहुंचा पानी [wpse_comments_template]
Leave a Comment