Search

 
 
 

धनबाद : नेहरू युवा केन्द्र ने मेरी माटी मेरा देश के तहत निकाली अमृत कलश यात्रा

 

विधायक राज सिन्हा हुए शामिल, सभी ने ली पंच प्रण की शपथ

Dhanbad : नेहरू युवा केंद्र धनबाद द्वारा सुगियाडीह में मेरी माटी मेरा देश अभियान के अंतर्गत घर-घर से मिट्टी संग्रह किया गया. अमृत कलश यात्रा कार्यक्रम में विधायक राज सिन्हा के साथ नेहरू युवा केन्द्र के जिला युवा अधिकारी रवि कुमार मिश्रा, राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक पन्नालाल महतो, मनिंदर मरांडी तथा युवा मंडल के अन्य सदस्यों ने घर-घर जाकर मिट्टी एकत्र की. यात्रा के बाद सभी ने प्रधानमंत्री के पंच प्रण की शपथ ली, जिसके अंतर्गत सभी लोगों ने वर्ष 2047 तक भारतवर्ष को विकसित राष्ट्र बनाने,  गुलामी के हर एक अंश से मुक्ति पाने, अपनी ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत पर गर्व करने, नागरिकों में एकजुटता तथा देश के प्रति कर्तव्य की भावना का संचार करने का संकल्प लिया. कार्यक्रम में खेदन महतो, हीरालाल महतो, शंकर महतो, राकेश, अशोक, आदित्य, रंजीत आदि युवा मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही