Search

 
 
 

धनबाद : भतीजे ने फरसे से मारकर चाचा की कर दी हत्या

 

तोपचांची के हरिहरपुर की घटना, जांच में जुटी पुलिस

Topchanchi : तोपचांची प्रखंड के हरिहरपुर थाना क्षेत्र के सतकीरा गांव में 3 जुलाई की शाम भतीजे ने फरसा से वारकर चाचा का हत्या कर दी. बताया गया कि भतीजा खूबलाल राय पूजा में भाग लेने गिरिडीह जिले की सोना पहाड़ी गया था. वहां उसका बरगोड़ा गांव के कुछ लोगों के साथ झगड़ा हो गया. घर लौटने के बाद खूबलाल राय ने उक्त गांव में युवकों के साथ झगड़ा करने निकल गया. रास्ते में एक व्यक्ति फरसा लेकर किसी अन्य काम से जा रहा था. खूबलाल राय ने उससे फरसा छीन लिया और युवकों के साथ मारपीट करने की जिद पर अड़ गया. तभी चाचा जगदीश राय मौके पर पहुंचे और भतीजे को रोकने का प्रयास करने लगे. चाचा और भतीजे के बीच में तू-तू, मैं-मैं शुरू हो गई. खूबलाल ने अचानक चाचा पर फरसा चला दिया, जिससे उनका गला कट गया और मौके पर ही उनकी मौत हो गई. मौत की खबर सुनते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जुट गई. सूचना मिलते ही हरिहरपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-workers-stalled-the-work-of-boragarh-siding-on-the-demand-of-salary-under-hpc/">धनबाद

: एचपीसी के तहत वेतन की मांग पर मजदूरों ने बोरागढ़ साइडिंग का काम ठप किया [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही