Search

 
 
 

धनबाद : मामा के खाते से भांजा ने उड़ाये 61 लाख 47 हजार, भांजा गिरफ़्तार

 
आरोपी भांजे विकास सिन्हा को पुलिस ने भेजा जेल, विकास पर पहले से दर्ज़ हैं कई आपराधिक मामले Dhanbad : धनसार थाना क्षेत्र में एक भांजे ने अपनी ही मामा के भरोसे को रौंदर उनके बैंक काउंट से 61 लाख 47 हज़ार रूपये का गबन कर लिया. मामा ने जब पैसे वापस मांगे तो जान से मारने की धमकी देने लगा. बरमसिया पानी टंकी निवासी संजय श्रीवास्तव ने रविवार 23 जुलाई को धनसार थाने में आवेदन देकर अपने भांजे विकास वर्मा और बहन किरण देवी के ख़िलाफ़ शिकायत दर्ज़ कराई है. [caption id="attachment_708670" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/MAMA-300x200.jpg"

alt="" width="300" height="200" /> मामले की जानकारी देते संजय श्रीवास्तव (सफ़ेद कुर्ते में)[/caption] लिखित शिकायत में संजय श्रीवास्तव ने कहा है कि उनकी बहन किरण देवी और उसके बेटे विकास कुमार वर्मा उर्फ विकास कुमार सिन्हा ने भरोसे में लेकर उनका साइन किया चेकबुक अपने पास रख लिया. साल 2012 से लेकर 2021 तक उनके एकाउंट से धीरे-धीरे कर 61 लाख 47 हज़ार रूपये निकाल लिये गये. जब उन्हें पता चला तो भांजे से पैसे की मांग की. मां-बेटे ने जल्द ही पैसे लौटाने का भरोसा दिया. जब पैसा नहीं मिला तो, वकील के ज़रिए नोटिस भेजा गया. संजय श्रीवास्तव ने बताया कि नोटिस से बौखलाकर विकास वर्मा असामाजिक लड़कों के साथ उनके घर पहुंचकर गाली गलौज और मारपीट पर आमादा हो गया. साथ ही उन्हें और उनके बेटे को झूठे मुकदमें में फंसाने की धमकी दी. विकास पर पहले से भी कई अपराधिक मामले दर्ज़ है. इधर संजय श्रीवास्तव के आवेदन पर धनसर थाना पुलिस ने धारा 406, 420, 504, 506, 379, 467, 468, 471 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी भांजा विकास को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया. यह">https://lagatar.in/dhanbad-bjp-yuva-morcha-took-out-a-motorcycle-rally-as-part-of-the-public-relations-campaign/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : महाजनसंपर्क अभियान के तहत भाजपा युवा मोर्चा ने निकाली मोटरसाइकिल रैली [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही