Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : नेताजी स्पोर्टिंग क्लब ने एशिएन जालान हॉस्पिटल को 14 रन से हराया

Maithon : मुगमा के प्रभात स्टेडियम में 9 अप्रैल रविवार को नेताजी स्पोर्टिंग क्लब वेटरन और एशियन जालान हॉस्पिटल धनबाद के बीच टी-20 मैच खेला गया. इसमें नेताजी स्पोर्टिंग क्लब ने एशियन जालान हॉस्पिटल को 14 रन से हरा दिया. नेताजी वेटरन टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट खोकर 166 रन बनाये. भानु प्रताप सिंह ने 69 और धर्मेंद्र कुमार ने नाबाद 43 रन बनाए. आनंदी चौहान ने 18 रन और राकेश ने 12 रन का योगदान दिया. एशियन जालान हॉस्पिटल टीम की ओर से गणेश और सोनू ने दो--दो विकेट लिये. जवाबी पारी खेलने उतरी एशियन जालान की टीम 20 ओवर में सात विकेट खोकर महज 152 रन ही बना सकी. इस तरह यह टीम 14 रन से मैच हार गयी. भानु प्रताप सिंह को मैन ऑफ द मैच चुना गया। एशियन जालान के सोनू कुमार को प्लेयर ऑफ द मैच से नवाजा गया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही