Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: नेताजी स्पोर्ट्स ने शिमला बहाल क्रिकेट क्लब को 59 रन से हराया

Dhanbad : धनबाद क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से 16 मई मंगलवार को रेलवे स्टेडियम धनबाद में सूर्या रियलकॉन सुपर डिवीजन टी-20 टूर्नामेंट की शुरूआत हुई. पहले मुकाबले में नेताजी स्पोर्ट्स क्लब ने शिमलाबहाल क्रिकेट क्लब को 59 रन से हराया. शिमला बहाल क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया. नेताजी स्पोर्ट्स क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 174 रन रन बनाये. संतोष 48 रन, अभिषेक 43 और आनंदी ने 25 रन का योगदान दिया. शिमलाबहाल के कप्तान नारायण नोनिया ने 4 ओवर में 25 रन देकर 3 विकेट हासिल किये. वही लक्ष्य का पीछा करने उतरी शिमला बहाल की पूरी टीम 19.3 ओवर में 115 रन पर ऑल आउट हो गई. शिमला बहाल की ओर से आकाश ने सर्वाधिक 29 रन और नारायण नोनिया ने 22 रन बनाये. नेताजी स्पोर्ट्स क्लब के स्वाधीन हाजरा व धर्मेंद्र कुमार ने तीन-तीन विकेट झटके. शानदार गेंदबाजी की बदौलत स्वाधीन हाजरा को मैन ऑफ द मैच चुना गया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही