Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: गोमो में बैंड  बाजा की धुन पर मनाई गई नेताजी की जयंती

Gomoh: गोमो (Gomoh) गोमो में  नेताजी सुभाष चंद्र बोस की  126 वीं  जयंती बड़े  ही उल्लास के वातावरण में  धूम  धाम  से मनायी  गई.  प्लेट फार्म संख्या  दो पर स्थित  नेताजी  की कांस्य प्रतिमा पर माल्यार्पण के लिए  भारी संख्या में लोग जुटे. बारी बारी से विभिन्न संगठनों,राजनीतिक दलों एवं स्कूलों के शिक्षक व  बच्चों ने  नेताजी  की प्रतिमा पर   माल्यार्पण किया. गोमो रेलवे के चीफ यार्ड मास्टर बी सी मंडल के नेतृत्व में रेलवे पदाधिकारी व कर्मचारियों ने भी नेताजी की प्रतिमा को नमन किया. इस अवसर पर कई  संगठनों ने  प्रभात  फेरी  निकाली. प्रभातफेरी में शामिल बच्चों के बीच चॉकलेट, केक एवं मिठाई बांटी गई. जयंती पर गोमो में चारों  ओर उल्लास का वातावरण रहा. विभिन्न  विद्यालयों के  स्काउट एंड  गाइड के ड्रम की धुन पर बच्चों की प्रभात फेरी आकर्षण का केन्द्र  बनी  रही.  कई जगहों पर रंगारंग कार्यक्रम भी हुआ. गोमो स्टेशन में प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के लिए सुबह से लोगों का तांता लगा रहा. चीफ  यार्ड मास्टर  बीसी मंडल,  बी  के  झा ,देव  जानी कर्मकार, मनीषा  मंडल, मीना  देवी, क्रांति वर्मा, सुमिता देवी, संतोष  कुमार, सेनेटरी  इंस्पेक्टर  डी  घोष, कांग्रेस नेता विश्वनाथ शर्मा, भाजपा के दिलीप गोस्वामी,  जिला परिषद सदस्य  प्रतिनिधि  हीरामन नायक ,  गोमो के समाजसेवी व नेताजी  के  अटूट प्रेमी विंध्यानंद यादव, चैंबर ऑफ कॉमर्स के धीरज कुमार, इकबाल  सिंह, भाजपा नेता बिक्रम पांडेय, सुनील  मंडल आदि ने नेताजी की प्रतिमा को नमन किया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही