Search

 
 
 

धनबाद :  को वैक्सीन की नई खेप पहुंची सदर अस्पताल, टीकाकरण शुरू

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) सदर अस्पताल में विगत 31 दिसंबर से बंद टीकाकरण 3 जनवरी से शुरू हो गया है. कोवैक्सीन की नई खेप धनबाद पहुंच गई है. अस्पताल में वैक्सीनेशन शुरू होने से आम लोगों ने भी राहत महसूस की है. इससे पहले दो दिन तक वैक्सीन की पहली, दूसरी व बूस्टर डोज लेने आए सैकड़ों लोग बैरंग वापस लौट गए थे. क्योंकि सदर अस्पताल में वैक्सीन ही उपलब्ध नहीं था. फिलहाल सदर अस्पताल में को वैक्सीन की पहली, दूसरी व बूस्टर डोज दी जा रही है. सदर अस्पताल के पदाधिकारी ने बताया कि पिछले दिनों को वैक्सीन की 13000 डोज एक्सपायर हो गई थी. इसके बाद अस्पताल में 2 दिनों तक वैक्सीनेशन सेवा प्रभावित रही. परंतु अब अस्पताल प्रबंधन ने वैक्सीन उपलब्ध करा दी है और कोवैक्सीन की पहली, दूसरी व बूस्टर डोज दी जा रही है. यह भी पढ़ें:  धनबाद">https://lagatar.in/cyber-criminals-are-not-afraid-of-dhanbad-police-station/">धनबाद

थाना से साइबर अपराधी को डर नहीं लगता [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही