Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद:नया बाजार सार्वजनिक दुर्गोत्सव कमेटी धूमधाम से मनाएगी दुर्गा पूजा

Advertisement
Advertisement

नई कमेटी का हुआ चयन, 75 वें वर्ष पर हीरक जयंती मनाने का निर्णय

Dhanbad : बैंक मोड़ नया बाजार में मंगलवार 12 सितंबर को सार्वजनिक दुर्गोत्सव कमेटी की बैठक मंदिर प्रांगण में हुई. बैठक में नई कमेटी का पुनर्गठन व वर्ष 2022 का आय व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया गया. साथ ही वर्ष 2023 में सर्वसम्मति से हीरक जयंती धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया. इस दौरान कमेटी के सचिव राजेश्वर सिंह यादव ने बताया की बैठक में रामकुमार अग्रवाल को अध्यक्ष, शैलेश गुटगुटिया एवं विंध्याचल यादव को कार्यकारी अध्यक्ष, राजेश्वर सिंह यादव को सचिव, शिवकुमार यादव व संजयानंद गोस्वामी को कोषाध्यक्ष, राजीव कुमार साव, विपिन चौरसिया, नीरज जायसवाल, विमलेश सिंह, ओम प्रकाश सिंह, राकेश यादव और सुशील कुमार शर्मा को संयुक्त सचिव, जबकि श्रीचंद साव, सुनील राय, अनिल गुड़गुटिया, बजरंग अग्रवाल व संदीप कटेसरिया को उपाध्यक्ष बनाया गया है. उन्होंने कहा कि बैठक में सभी सदस्यों ने धूमधाम से हीरक जयंती व पूजा उत्सव मनाने का संकल्प लिया गया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही