Search

 
 
 

धनबाद : 20 से अधिक आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए बनेगा नया भवन

 

डीडीसी ने विभागीय पदाधिकारियों के साथ बैठक में दिये कई निर्देश

Dhanbad: जिले में किराए के मकान में चल रहे आंगनवाड़ी केंद्र को स्थाई भवनों में सिफ्टिंग को लेकर जिला प्रशासन रेस हुआ है. समाहरणालय में शुक्रवार 25 अगस्त की देर शाम डीडीसी शशि प्रकाश सिंह ने विभागीय पदाधिकारियों के साथ बैठक की. 20 से अधिक किराए के मकान में चल रहे आंगनवाड़ी केंद्रों की समीक्षा की. साथ ही सीडीपीओ और महिला पर्यवेक्षिका (एलएस) को सरकारी भूमि की जांच कर आंगनबाड़ी के लिए स्थायी भवन निर्माण कराने का आदेश दिया. उन्होंने सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित करने, बिजली कनेक्शन के लिए विद्युत विभाग में फार्म जमा करने, खराब चापाकल को मुखिया से ठीक कराने तथा जहां बच्चों के वजन करने की मशीन खराब है उसे डीएमएफटी से प्रदान कराने व  सभी महिला पर्यवेक्षिका को प्रमुख योजनाओं के लिए अपना प्रदर्शन बढ़ाने का निर्देश दिया. धनबाद सदर, गोविंदपुर, टुंडी और निरसा के महिला पर्यवेक्षिका को एक सप्ताह के अंदर सावित्रीबाई फुले छात्रवृत्ति योजना में सुधार लाने का निर्देश दिया. गोविंदपुर की महिला पर्यवेक्षिका को एक सप्ताह में कन्यादान योजना से संबंधित समस्याओं का समाधान करने की बात कही. बैठक में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी स्नेह कश्यप, डीएमएफटी से रश्मि सिंह, सज्जाद कुमार तथा सभी सीडीपीओ व महिला पर्यवेक्षिका उपस्थित थी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही