Search

 
 
 

धनबाद:  रेडक्रॉस की नई समिति का जल्द होगा गठन

 

आम सभा बुलाकर कार्यकारिणी के सदस्यों का होगा चुनाव

Dhanbad : रेडक्रॉस सोसाइटीज धनबाद इकाई की बैठक गुरुवार 14 सितंबर को सोसाइटीज भवन में हुई. . अध्यक्षता सचिव डॉ आरएन ठाकुर ने की. सचिव सह कार्यपालक दंडाधिकारी डॉ आरएन ठाकुर ने कहा कि वर्ष 2021-22 तक ऑडिट हो चुका है तथा वित्तीय वर्ष 2022-23 एवं 2023-24 का ऑडिट भी जल्द करा लिया जाएगा. ऑडिट कराने के बाद आमस भा बुलाई जाएगी व उसके बाद पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी के सदस्यों का चुनाव होगा. निर्णय लिया गया कि लंबे समय से खराब पड़े एंबुलेंस को ठीक कराकर फिर से चालू किया जाएगा.

अगले माह लगेगा रक्तदान शिविर

समिति के सदस्यों ने बताया कि अक्टूबर महीने के पहले सप्ताह में रेडक्रॉस भवन में सदस्यों और अन्य लोगों द्वारा रक्तदान किया जाएगा. बैठक में सचिव तथा कार्यपालक दंडाधिकारी डॉ आर एन ठाकुर के साथ पूर्व सचिव सह कार्यपालक दंडाधिकारी बंधु कच्छप, आईएमए के झारखंड अध्यक्ष डॉ ए के सिंह, रेडक्रॉस के पूर्व सचिव कोशलेंद्र सिंह, मधुरेंद्र सिंह, मनीष रंजन, अरुण बरनवाल, वाईएन नरूला, जितेंद्र अग्रवाल, आर एन सिन्हा, मो अलाउद्दीन, आशीष अग्रवाल, देवेन्द्र कुमार, रंजीत जायसवाल, अनिल भगत, आशीष अग्रवाल, हेमराज चौहान, अजित कुमार, अरविंद कुमार सिन्हा, रंजीत कुमार सिंह, श्वेतांबरा पाठक एवं नीता सिन्हा आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही