Search

 
 
 

धनबाद : न्यू गिरिडीह-रांची स्पेशल ट्रेन को 12 को मिलेगी हरी झंडी

 

रेल मंडल के सात स्टेशनों के यात्रियों को होगा फायदा

Dhanbad:  न्यू गिरिडीह-रांची स्पेशल ट्रेन को मंगलवार 12 सितंबर को हरी झंडी मिलेगी. 13 सितंबर से कोडरमा, हजारीबाग टाउन, बरकाकाना होकर नियमित चलेगी.  इस ट्रेन के चलने से धनबाद रेल मंडल के सात स्टेशनों के यात्रियों को फायदा होगा. मंगलवार को धनबाद रेल मंडल के डीआरएम केके सिन्हा समेत कई रेल अधिकारी न्यू गिरिडीह जाएँगे. सूत्रों के अनुसार मंगलवार को उद्घाटन के दिन न्यू गिरिडीह-रांची स्पेशल ट्रेन डायवर्ट रूट वाया बरकाकाना, मुरी-टाटीसिलवे होकर चलेगी. केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री अन्नपूर्णा देवी और गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी 12 सितंबर की सुबह 10.30 बजे न्यू गिरिडीह स्टेशन से नई ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे. यह ट्रेन न्यू गिरिडीह-रांची के बीच चलेगी, जो जमुआ, धनवार, महेशपुर, कोडरमा, हजारीबाग टाउन, बरकाकाना, मेसरा और टाटीसिलवे में भी रुकेगी.

13 सितंबर से नियमित चलेगी ट्रेन

13 सितंबर से रांची-न्यू गिरिडीह स्पेशल रांची से सुबह 6.05 बजे प्रस्थान करेगी और न्यू गिरिडीह दोपहर एक बजे पहुंचेगी. वहीं न्यू गिरिडीह से ट्रेन दोपहर दो बजे रवाना होगी और रांची रात 9.30 बजे पहुंचेगी. इस ट्रेन के चलने से रांची और गिरिडीह के साथ-साथ कई स्टेशनों के आसपास रहनेवाले यात्रियों को काफी फायदा होगा. हजारीबाग टाउन स्टेशन के लिए तीसरी यात्री ट्रेन होगी. इससे पूर्व हजारीबाग टाउन से कोडरमा स्टेशन के लिए कोडरमा एक्सप्रेस स्पेशल और रांची से पटना वंदे भारत का परिचालन शुरू हुआ है. इस ट्रेन के परिचालन शुरू होने के बाद यात्री कम किराए में रांची और गिरिडीह की यात्रा कर सकेंगे.

यह है ट्रेन का टाइम टेबल

रांची रेलवे स्टेशन से गिरिडीह के लिए सुबह 6 :05 बजे प्रस्थान करेगी. इसके बाद यह ट्रेन टाटीसिलवे स्टेशन 6:25 बजे, मेसरा स्टेशन 6:44 बजे,  बरकाकाना 8:10,  हज़ारीबाग़ टाउन 9:13, कोडरमा स्टेशन 11:00,  महेशपुर हॉल्ट 11:22, धनवार स्टेशन 11:42, जमुआ स्टेशन 12:05,  न्यू गिरिडीह स्टेशन 01:00 बजे पहुंचेगी. वापसी में दिन के 2:00 बजे न्यू गिरिडीह से खुलेगी और रांची रात में 9:30 बजे पहुंचेगी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही