Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : श्रीराम सेल्स इलेवन को हरा कर न्यू जौहरी बाजार टीम फाइनल में

Dhanbad : आविष्कार डायग्नोस्टिक धनबाद महिला प्रीमियर लीग में न्यू जौहरी बाजार इलेवन की टीम फाइनल में पहुंच गई. सीसीडब्ल्यूओ मैदान में 10 जून शनिवार को खेले गए अपने अंतिम लीग मैच में न्यू जौहरी बाजार इलेवन ने श्रीराम सेल्स इलेवन को रोमांचक मुकाबले में एक रन से हराया. टास श्रीराम सेल्स इलेवन ने जीता और न्यू जौहरी बाजार इलेवन को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया. न्यू जौहरी बाजार ने निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट पर 151 रन बनाए. संध्या कुमारी ने 65 और अनामिका कुमारी ने 23 रन बनाए. उर्मिला कुमारी ने दो विकेट लिये, जबकि अर्पिता लाइक, अनामिका कुमारी ने एक-एक विकेट लिये. बाद में श्रीराम सेल्स रोमांचक मुकाबले में 20 ओवर में पांच विकेट पर 150 रन ही बना सकी. पुष्पा कुमारी ने 9 चौके की मदद से 62 गेंदों पर 60, चांदमनी ने 34 गेंद में 41 रन बनाए. अन्नू कुमारी यादव ने 2 विकेट लिये, जबकि चांदमनी और ममता पासवान ने एक-एक विकेट लिये. प्लेयर आफ द मैच संध्या कुमारी चुनी गईं. इससे पहले 9 जून को नालंदा बिल्डर्स इलेवन की टीम फाइनल में पहुंच चुकी है. 11 जून को न्यू जौहरी बाजार इलेवन और नालंदा बिल्डर्स इलेवन के बीच फाइनल मैच खेला जाएगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही