Search

 
 
 

धनबाद: रोटरी क्लब के चेंज ओवर कार्यक्रम "विहान" में नए सदस्यों ने लिया नया संकल्प

 
Dhanbad: धनबाद (Dhanbad) रोटरी क्लब ऑफ धनबाद द्वारा वेडलोक ग्रीन्स रिसोर्ट में 76 वां चेंज ओवर डे का आयोजन किया गया. इस मौके पर पास्ट डिस्ट्रिक्ट गवर्नर देबाशीष मिश्रा मुख्य अतिथि थे. शुरूआत जीवन ज्योति विद्यालय के विशेष बच्चों द्वारा साइन लैंग्वेज में राष्ट्रगान की प्रस्तुति से हुई. रोटेरियन राहुल व्यास (पूर्व सचिव, रोटरी क्लब) ने रोटरी वर्ष 2021-22 का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया एवं रोटेरियन राजीव गोयल (पूर्व अध्यक्ष, रोटरी क्लब) ने वर्ष 2021-22 में रोटरी क्लब के विभिन्न सामाजिक कार्यों की जानकारी दी. उन्होंने अपने कार्यकाल में क्लब के सदस्यों के सहयोग के लिए सभी को धन्यवाद दिया.

   अध्यक्ष ने टीम के सदस्यों से परिचय कराया

अध्यक्ष दीपक अग्रवाल ने सभी को वर्ष 2022-23 की नई टीम के सदस्यों से परिचय कराया कहा कि रोटरी क्लब का उद्देश्य समाज की सेवा करना एवं लोगों के जीवन स्तर में गुणवत्ता पूर्ण सुधार लाना है. उन्होंने कहा कि रोटरी क्लब विगत 76 वर्षों से जिले में सामाजिक दायित्व निभाता आ रहा है. क्लब की ओर से दिव्यांग बच्चों का विशेष विद्यालय जीवन ज्योति, कृत्रिम अंग वितरण हेतु रोटरी जेरी पॉवेल आर्टिफिशियल जयपुर लिम्ब सेंटर, वर्चुअल ब्लड बैंक, विद्यालयों में वाटर स्टेशन का निर्माण, नेत्रदान एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगों को प्रेरित करने हेतु जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन आदि कार्यक्रम चलाये जाते हैं. इस वर्ष भी प्रोजेक्ट के अलावा अन्य कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे. मुख्य अतिथि देबाशीष मिश्रा ने क्लब के द्वारा किये जा रहे सामाजिक कार्यों की प्रशंसा की. क्लब के मुख्य उद्देश्यों के विषय में बताया एवं वर्ष 2022-23 के लिए चुने गए कार्यकारिणी सदस्यों को शुभकामनाएं दी.

 इंटरनेशनल के पूर्व निदेशक ने उद्देश्यों की दी जानकारी

नयी कार्यकारिणी में दीपक अग्रवाल (अध्यक्ष) संजीव बेओत्रा (उपाध्यक्ष), कानव दत्त बाली (सचिव), चरणप्रीत सिंह (उपसचिव), अंजु गंडोत्रा (कोषाध्यक्ष), राजेश परकेरिया (क्लब प्रशिक्षक), डॉ सीमा पटवारी (निदेशक), राहुल व्यास (निदेशक), डॉ अभिषेक अग्रवाल (निदेशक) बनाए गए हैं. रोटरी इंटरनेशनल के पूर्व निदेशक कमल संघवी ने सभी को इंटरनेशनल के कार्यों एवं उद्देश्यों की जानकारी दी. अंत में रविप्रीत सिंह सलूजा ने सभी आगंतुकों को धन्यवाद दिया. मौके पर रोटरी क्लब ऑफ धनबाद के सभी सदस्य एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे. यह भी पढ़ें: पीएम">https://lagatar.in/pm-modis-deoghar-visit-11-ips-deputation/">पीएम

मोदी का देवघर दौराः 11 आईपीएस की हुई प्रतिनियुक्ति [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही