Search

 
 
 

धनबाद: कुसुंडा एरिया छह अंतर्गत विश्वकर्मा परियोजना में नई आउटसोर्सिंग शुरू

 

तीन सौ से अधिक लोगों को मिलेगा रोजगार, ट्रक लोडिंग करने वाले भी खुश

Dhanshar : कुसुंडा एरिया छह अंतर्गत विश्वकर्मा परियोजना में नए आउटसोर्सिंग का भूमि पूजन शुक्रवार 28 जुलाई को किया गया. कांग्रेस नेता हर्ष सिंह की मां पुष्पा सिंह ने भूमि पूजन किया. भूमि पूजन होते ही एक डोजर, एक पोकलेन व एक वोल्वो से काम शुरू कर दिया गया. मौके पर एकलव्य सिंह, आदर्श सिंह, राजकुमार राजभर, रिंकू सिंह, राजा यादव, राजेंद्र सिंह, प्रमोद सिंह, सुभाष शर्मा व धनसार कोलियरी पीओ जीके मेहता व प्रबंधक संजय कुमार मौजूद थे. बता दे कि यह आउटसोर्सिंग 22.6 हेक्टेयर मे काम करेगी. इस परियोजना से बीसीसीएल को 233 करोड़ रुपये का मुनाफा आएगा. जबकि इस प्रोजेक्ट की प्राक्कलन राशि 193 करोड़ तय की गई है. यह़ां उन्नत वाशरी फोर ग्रेड का कोयला निकलेगा. इस परियोजना की अवधि 39 माह की है,जिसमे 23 लाख 81हजार मीट्रिक टन कोयला और 115.5 लाख क्यूबिक मीटर ओबी निकलेगी. इस आउटसोर्सिंग परियोजोना के खुलने से लगभग तीन सौ से अधिक लोगों को रोजगार भी मिलेगा. परियोजोना में उत्पादन के लिए 3 शावेल मशीन, 15 डंपर, 2डोजर,1ड्रील मशीन,1ग्रेडर एवं 2 पानी टेंकर लगाया जाएगा. आउटसोर्सिंग कंपनी को कोयला उत्पादन के लिए आग के बीच संघर्ष करना पड़ेगा. 10सीम में फायर है. इसलिए फायर फाइटिंग कर ही 10सीम से कोयला निकालना होगा. फायर फाइटिंग का कार्य आउटसोर्सिंग कंपनी को ही करना है. बीसीसीएल केवल ब्लास्टिंग और पानी निकासी के लिए पंपिंग का काम करेगी. हालांकि इस परियोजना में 10 सीम के अलावा कंबाइंड सीम भी है. पर कंबाइंड सीम में आग नहीं रहने के कारण कंपनी को राहत मिलेगी. ट्रक लोडिंग करने वाले असंगठित मजदूरों में भी हर्ष है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही