Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) शहर समेत जिले के विभिन्न क्षेत्रों में व्याप्त पेयजल संकट के समाधान के लिए डीसी संदीप सिंह ने 12 जून को जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की. बैठक में नगर निगम के अंतर्गत आने वाले ऊंचाई वाले क्षेत्रों में पानी पहुंचाने के मुद्दे पर विचार-विमर्श किया गया. शहर के ऊपरी इलाके धैया, मटकुरिया, कुसुम बिहार, नूतनडीह, सिमलडीह, भूदा व आसपास के क्षेत्रों में नई पानी टंकी बनाकर जलापूर्ति का निर्णय लिया गया. पीएचईडी के कार्यपालक अभियंता ने बताया कि शहर को प्रतिदिन 55 से 56 एमएलडी पानी दिया जा रहा है. लेकिन बिजली की समस्याओं की वजह से जलापूर्ति ठीक से नहीं हो पा रही है. इस समास्या के समाधान का प्रयास किया जा रहा है. झमाडा में अलग लाइन देने के प्रस्ताव पर भी विचार-विमर्श किया गया, ताकि केंदुआ, करकेंद, गोधर सहित अन्य झमाडा क्षेत्रों में जलापूर्ति की जा सके. झमाडा में तकनीकी कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने पर भी चर्चा हुई. बैठक में धनबाद विधायक राज सिन्हा, निरसा विधायक अपर्णा सेनगुप्ता, नगर आयुक्त सत्येंद्र कुमार, सांसद प्रतिनिधि नितिन भट्ट आदि उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-due-to-being-a-bjp-mla-the-government-is-ignoring-the-issues-raised-by-her-aparna/">धनबाद
: भाजपा विधायक होने के चलते उनके उठाए मुद्दों की उपेक्षा कर रही सरकार- अपर्णा [wpse_comments_template]
: भाजपा विधायक होने के चलते उनके उठाए मुद्दों की उपेक्षा कर रही सरकार- अपर्णा [wpse_comments_template]
Leave a Comment