Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : तोपचांची सीएचसी में प्रसव के बाद नवजात की मौत, परिजनों का हंगामा

Topchanchi : तोपचांची के साहूबहियार स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव के कुछ देर बाद ही नवजात की मौत हो गई. परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया. प्रखंड के तेलोडीह निवासी लखन नापित ने 6 अप्रैल की देर शाम गर्भवती बेटी रूपा देवी को प्रसव के लिए सीएचसी में भर्ती कराया. लखन नापित ने बताया कि रात 12 उसकी बेटी ने बच्चे को जन्म दिया, लेकिन कुछ समय बाद ही बच्चे की मौत हो गई. ऐसा डॉक्टर की लापरवाही से हुआ. नवजात के सिर पर गंभीर चोट के निशान हैं. पुलिस ने नवजात के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसएनएमएमसीएच, धनबाद भेज दिया है. गुस्साए परिजन व ग्रामीण 7 अप्रैल की सुबह नवजात के शव के सीएचीसी के सामने धरने पर बैठ गए. वे आरोपित चिकित्सकों की बर्खास्तगी व मुआवजे की मांग कर रहे थे. धरना पर बैठे सांसद प्रतिनिधि सुभाष रावानी व जदयू नेता दीप नारायण सिंह ने कहा कि चिकित्सकों की घोर लापरवाही के कारण बच्चे की जान चली गई. दोषियों के खिलाफ प्रशासन कानूनी कार्रवाई करे. धरना पर बैठने वालों में जिला परिषद 2 के सदस्य विकास कुमार महतो भी थे. बाद में परिजनों ने तोपचांची थाना पहुंचकर घटना की लिखित शिकायत दी. पुलिस ने नवजात के शव को पोस्टमार्टम के लिए एसएनएमएमसीएच, धनबाद भेज दिया.

बच्चे का जन्म समय से पहले होने से बिगड़ी हालत : डीएमओ

हंगामे की सूचना पर सीएचसी पहुंचे जिला मलेरिया पदाधिकारी (डीएमओ) सुनील कुमार ने बताया कि महिला का बीपी काफी बढ़ा हुआ था. वहीं, बच्चे का जन्म समय से पहले ही हो गया था, जिसे देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उसे एसएनएमएमसीएच, धनबाद रेफर किया गया था. इसमें डॉक्टर की लापरवाही जैसी बात नहीं दिख रही है. डीएमओ व पुलिस के आश्वासन पर धरना समाप्त हुआ. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-two-lakh-stolen-from-the-closed-residence-of-dk-four-121-in-sindri/">धनबाद

: सिंदरी में डी के फोर 121 के बंद आवास से दो लाख की चोरी  [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही