Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: नवनियुक्त कर्मियों को रेलवे ऑडिटोरियम में 13 अप्रैल को मिलेगा नियुक्ति पत्र

Dhanbad: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार 13 अप्रैल को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये 71,000 नवनियुक्त कर्मियों को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे. रेलवे ऑडिटोरियम में भी कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. प्रधान मंत्री के ऑनलाइन कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य शिक्षा मंत्री अन्नपूर्णा देवी, सांसद पशुपतिनाथ सिंह, डीआरएम सहित कई गणमान्य लोगों उपस्थित रहेंगे. धनबाद डिवीजन के नवनियुक्त कर्मियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया जाएगा. पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जन संपर्क पदाधिकारी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि यह रोजगार मेला पूर्व मध्य रेलवे के सभी डिवीजन में आयोजित किया जाएगा. इसमें ट्रेन मैनेजर, स्टेशन मास्टर, वरिष्ठ वाणिज्यिक लिपिक सह टिकट लिपिक, इंस्प ेक्टर, सब इंस्पेक्टर, कांस्ट ेबल, स्टोनोग्राफर, कनिष्ठ लेखापाल, डाक सहायक, इनकम टैक्स इंस्पेक्टर, टैक्स सहायक, सीनियर ड्राफ्ट्समैन, जेई, सुपरवाइजर,  सहायक प्रोफेसर, शिक्षक, पुस्तकालयाध्यक्ष, नर्स, परिवीक्षा अधिकारी, पीए, एमटीएस और अन्य जैसे पदों के नवनियुक्त कर्मियों को नियुक्ति पत्र दिया जाएगा. नवनियुक्त कर्मियों को कर्मयोगी प्रारंभ के माध्यम से स्वयं को प्रशिक्षित करने का अवसर भी मिलेगा, जो विभिन्न सरकारी विभागा में ऑनलाइन उन्मुखीकरण पाठ्यक्रम है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही