Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद:  अपराध नियंत्रण के लिए रेस हैं नवनियुक्त पुलिस पदाधिकारी

Advertisement
Advertisement

चेंबर के पदाधिकारियों के साथ कर रहे बैठक, व्यापारियों को भी दिया भरोसा

Dhanbad : अपराध नियंत्रण को लेकर जिले के नवनियुक्त पदाधिकारी इन दिनों रेस है. जगह जगह पर बैठक कर शहर को अपराध मुक्त बनाने की पहल पुलिस प्रशासन कर रहा है. सिटी एसपी अजीत कुमार चेंबर के लोगों के साथ बैठक कर रहे हैं. व्यापारियो को भयमुक्त होकर काम करने के लिए प्रोत्साहित भी कर रहे हैं. वासेपुर के बाद झरिया में सिटी एसपी के साथ चेंबर के लोगों की बैठक हुई है.

  युवाओं को भटकाव से बचाएं अभिभावक

सिटी एसपी ने युवाओं के अपराध की दुनिया में बढ़ते कदम पर चिंता जताई है. उनका कहना है कि युवा काम करना नहीं चाहते और इजी मनी चाहते हैं. युवा बाइक, मोबाइल, पॉकेट मनी को लेकर भटक रहे हैं. युवाओं के समक्ष लकीर खींचने में माता-पिता की आम भूमिका होनी चाहिए. अभिभावकों से सिटी एसपी ने अपील की है कि बच्चों को अच्छे संस्कार दें. अच्छे स्कूल में पढ़ाएं, ताकि वे भटकें नहीं.

  झरिया को 8 टाइगर जवान मिले

झरिया में सुरक्षा के लिए और आठ टाइगर जवान की प्रति नियुक्ति की गई है. जवानों को हर चौक-चौराहे पर नजर बनाए रखने का सिटी एसपी ने हिदायत भी दी है. उन्होंने व्यापारियों को विश्वास दिलाया कि जिला प्रशासन पूरी तरह से सुरक्षा देने के लिए मुस्तैद है. सूचना की गोपनीयता बनाए रखने की भी गारंटी दी है. उनसे कहा गया है कि अपराधियों पर नकेल कसने की योजना बन चुकी है. समय आने पर यह दिख जाएगा. निश्चिंत होकर व्यापार करें. धनबाद को अपराध मुक्त बनाने के लिए पुलिस अपनी सेवा दे सके, इसके लिए सहयोग करें.

कब से कब तक खाली था सिटी एसपी का पद

18 महीने बाद सिटी एसपी अजीत कुमार ने धनबाद में उस पद की जिम्मेदारी संभाली है. बता दें कि सिटी एसपी आर राम कुमार का 5 अप्रैल 2022 को तबादला हो गया. वह लोहरदगा के एसपी बनाये गए थे. सिटी एसपी के रूप में धनबाद में 4 लोग पदभार संभाल चुके हैं. पहले  अंशुमान कुमार 2016-17, पीयूष पांडेय 2017- 19 व आर राम कुमार 2019-22 तक पद पर रहे.

साहब फोन नहीं उठाते

नवनियुक्त सिटी एसपी के सरकारी नंबर पर फोन किया गया. परंतु वह इतने व्यस्त थे कि उन्होंने नहीं उठाया. अपराध पर नियंत्रण को लेकर एक्टिव हैं, लेकिन अगर कोई सूचना सरकारी नंबर पर देना चाहे तो साहब नहीं उठाएंगे. यह विरोधाभास भी है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही