Search

 
 
 

धनबाद : पुष्प वर्षा व तिलक लगाकर हुआ नव नामांकित बच्चों का स्वागत

 
Dhanbad : स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में शामिल जिला स्कूल, एसएसएलएनटी बालिका उच्च विद्यालय और कस्तूरबा गांधी बालिका उच्च विद्यालय सहित ज़िले के लगभग सभी स्कूलों में एक जुलाई को कार्यक्रम का आयोजन कर नव नामांकित बच्चों का स्वागत किया गया. इसी कड़ी में जिला स्कूल, धनबाद में एंट्रेंस कक्षा बाल वाटिका में नव नामांकित बच्चों का स्वागत प्रभारी नमिता कुमारी ने किया. उन्होंने बच्चों को स्कूल में मिलने वाली सुविधाओं से परिचित कराया. स्कूली बच्चों ने नए बच्चों का स्वागत तिलक लगाकर व पुष्पवर्षा कर किया. इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन कर विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया. जिले के लगभग सभी स्कूलों में स्वागत समारोह के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. यह भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-256-arghyas-were-offered-on-the-sixth-day-of-siddha-chakra-mahamandal-vidhan/">धनबाद:

सिद्ध चक्र महामंडल विधान के छठे दिन 256 अर्घ्य चढ़ाए गए [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही