Search

 
 
 

धनबाद: बदनामी के डर से की गई नवविवाहिता की हत्या, बलियापुर पुलिस ने किया खुलासा

 
Sindri : सिंदरी (Sindri) बलियापुर थाना क्षेत्र के वीरसिंहपुर पंचायत अंतर्गत कादा कुल्ही निवासी देवेन कर्मकार की पत्नी किरण देवी की विगत 10 जून को संदेहास्पद स्थिति में मौत का रहस्य खुल गया है.  11 जून को बहन लखी देवी के लिखित आवेदन पर बलियापुर थाना में कांड दर्ज किया गया था. बलियापुर थाना प्रभारी श्वेता कुमारी ने बुधवार 15 जून को प्रेस वार्ता में मामले का खुलासा किया. उन्होंने बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक धनबाद के निर्देश पर एसडीपीओ सिंदरी अभिषेक कुमार के नेतृत्व में गठित टीम मामले की तह तक गई और सब कुछ सामने आ गया.

  आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को जलाया

थाना प्रभारी ने कहा कि पति सहित परिवार वालों ने सुनियोजित तरीके से किरण देवी की गला घोंट कर हत्या कर दी और आत्महत्या का रूप देने के लिए उसके शव को जला दिया. पुलिस ने मृतका के पति देवेन कर्मकार, सास जोशना देवी, चाचा ससुर शंकर कर्मकार सहित कुल 6 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जिसमें 2 महिलाएं भी शामिल हैं. एक अन्य अभियुक्त संजय कर्मकार फरार है.

   पूर्व प्रेमी ने भी उकसाया, पैसे का दिया प्रलोभन

किरण देवी का बोकारो, चंदनकियारी निवासी संजय कर्मकार से पहले प्रेम प्रसंग था.  इस बात को लेकर पहले बैठक भी हुई थी. शंकर कर्मकार के उकसाने पर बदनामी से बचने के लिए घटना को अंजाम दिया गया. संजय कर्मकार ने भी ससुराल वालों को किरण की हत्या के लिए  प्रोत्साहित किया और 1 लाख रुपये देने का प्रलोभन दिया था. हालांकि पैसे के लेनदेन की जानकारी मृतका के पति व उसके सास को नहीं थी. सारी बातें बताते हुए गिरफ्तार लोगों ने अपना गुनाह कबूल किया है. गिरफ्तार आरोपियों को धनबाद जेल भेज दिया गया है. फरार आरोपी संजय कर्मकार की तलाश जारी है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/sarita-devi-became-the-unopposed-vice-president-of-dhanbad-zilla-parishad/">धनबाद

जिला परिषद की निर्विरोध उपाध्यक्ष बनी सरिता देवी [wpse_comments_template]      
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही