Search

 
 
 

धनबाद: न्यूज 11 भारत के मालिक अरूप चटर्जी ने पूर्व जिप अध्यक्ष से भी ठगे दस लाख रुपये

 
Nirsa : निरसा (Nirsa) न्यूज़ 11 भारत के मालिक अरूप चटर्जी का काला चिट्ठा उजागर होता ही जा रहा है. पहले कई मामलों के आरोपी अरूप पर अब धनबाद जिला के पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष रोबिन चन्द्र गोराई ने ठगी की शिकायत कालूबथान ओपी में दर्ज कराई है. श्री गोराई ने   लिखित आवेदन में कहा है कि वर्ष 2012 के मार्च महीने में न्यूज़ 11 भारत के मालिक अरूप चटर्जी के कहने पर उनके आदमी आये और केयर विजन चिटफंड कंपनी के बारे में तरह-तरह के प्रलोभन देकर 05 मार्च 2012 को दस लाख रुपये ले लिये

   डेढ़ लाख का चेक दिया, मगर हो गया बाउंस

उन्होंने किसी तरह का सर्टिफिकेट एवं रिसीविंग भी नहीं दी. कहा गया कि कंपनी से सर्टिफिकेट आएगा, तो मिल जाएगा. परंतु सर्टिफिकेट मांगने पर लगातार बहाना करता रहा और अंततः कुछ वर्षों के बाद कंपनी छोड़ कर भाग गया. उसके बाद धनबाद के निवर्तवान बैंकमोड़ थाना प्रभारी राम प्रवेश से मौखिक शिकायत की. अरूप चटर्जी को बुलाया गया और डेढ़ लाख रुपये का एक चेक दिया गया. परंतु चेक बाउंस हो गया.      पूर्व जिप अध्यक्ष ने शिकायत में कहा है कि उनके साला संजय गोराई को भी झांसे में लेकर सात लाख इग्यारह हजार रुपये कम्पनी में जमा कराया. वह भी आज तक नही मिला. चटर्जी ने झारखंड के अन्य कई लोगों को अपना शिकार बनाकर करोड़ों रुपया अर्जित किए हैं, जिसकी शिकायत कालूबथान ओपी में दर्ज कराई है.

  जांच के बाद होगी प्राथमिकी: ओपी प्रभारी

कालूबथान ओपी प्रभारी मुकेश कुमार राउत ने बताया कि पूरा मामला नॉन बैंकिंग कंपनी से जुड़ा हुआ है. जांच के बाद प्राथमिकी दर्ज की जाएगी. हर बिंदु पर जांच की जा रही है. गौरतलब है कि धनबाद कोयला व्यवसायी राकेश ओझा से धोखाधड़ी कर पैसे ऐंठने के मामले में अरूप चटर्जी गिरफ्तार किये गए थे. उस मामले में उसे जमानत मिल गई थी. परंतु चिट फंड मामले को लेकर वह जेल से बाहर नहीं आ सके हैं. यह भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-shreyanshi-became-the-school-topper-in-commerce-in-the-12th-examination-of-icse/">धनबाद:

ICSE की 12वीं परीक्षा में श्रेयांशी बनी कॉमर्स की स्कूल टॉपर [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही