Search

 
 
 

धनबाद:  News 11 भारत चैनल के मालिक अरूप चटर्जी की पत्नी को पुलिस ने भेजा नोटिस

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)  News 11 भारत चैनल के मालिक अरूप चटर्जी की अरूप चटर्जी की पत्नी बेबी चटर्जी, अरुण बरनवाल, रचना और अकाउंटेंट राकेश सिन्हा को नोटिस भेजकर धनबाद पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया है. सूत्रों के अनुसार पूछताछ के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी. रविवार 24 जुलाई को बलियापुर प्रखंड के आमटाल पंचायत के मुखिया संजय कुमार ने केयर विजन इंफ्रास्ट्रक्चर एंड एग्रोटेक लिमिटेड नामक कंपनी के डायरेक्टर अरूप चटर्जी एवं स्टाफ द्वारा उनसे 7 लाख 11 हजार 500 सौ रुपए ठगी का आरोप लगाते हुए बलियापुर थाना में मामला दर्ज कराया हैं. शनिवार 23 जुलाई को भी पूर्व जिप अध्यक्ष ने अरूप चटर्जी पर 10 लाख ठगी का मामला कालूबाथन ओपी में दर्ज कराया है. अरूप पर धनबाद में अलग अलग थाना में अब भी मामला दर्ज होने से मुश्किलें बढ़ रही हैं. [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही