Search

 
 
 

Dhanbad News: तोपचांची झील में 16 वर्षीय किशोरी की डूबने से मौत, मोबाइल से हुई पहचान

जिले के तोपचांची झील में डूबने से 16 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई. मृतका की पहचान झरिया के सब्जी पट्टी निवासी वरुण साव की पुत्री सौम्या कुमारी के रूप में हुई. जानकारी के अनुसार शनिवार को सौम्या कुमारी तोपचांची झील घूमने पहुंची थी. इसी दौरान वह झील में डूब गई.
 

Dhanbad: जिले के तोपचांची झील में डूबने से 16 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई. मृतका की पहचान झरिया के सब्जी पट्टी निवासी वरुण साव की पुत्री सौम्या कुमारी के रूप में हुई. जानकारी के अनुसार शनिवार को सौम्या कुमारी तोपचांची झील घूमने पहुंची थी. इसी दौरान वह झील में डूब गई. 


घटना के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने किशोरी को झील से बाहर निकाला और इलाज के लिए साहुबहियार स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया. जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.

 

इसे भी पढ़ें:

https://lagatar.in/jharkhand-recruitment-scam-8-tdpl-committed-fraud-in-combined-civil-services-examination-2023-as-well

https://lagatar.in/road-worth-95-lakh-deteriorates-within-months-babulal-raises-questions-over-dmft-funded-work-pakur

 

घटना की सूचना मिलने पर तोपचांची पुलिस सीएचसी पहुंची. उस समय किशोरी की पहचान नहीं हो सकी थी. पुलिस ने उसके पास से मोबाइल फोन बरामद किया. जिसके आधार पर परिजनों से संपर्क कर घटना की जानकारी दी गई.

 

रविवार को मृतका के परिजन सीएचसी पहुंचे और सौम्या की पहचान की. इसके बाद पुलिस ने आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया और आगे की कार्यवाही में जुट गई. किशोरी की मौत से परिजनों में मातम पसरा हुआ है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही