Search

 
 
 

Dhanbad News : ट्रेनों में 381 बेटिकट यात्री पकड़ाए, ₹2.79 लाख वसूला जुर्माना

Dhanbad News: जांच के दौरान बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों के अलावा बिना उचित प्राधिकार और बिना बुक किए सामान के साथ यात्रा करने वाले यात्रियों को भी पकड़ा गया.
 
टिकट जांच करते टीटीई.

Dhanbad News : धनबाद रेल मंडल ने ट्रेनों में बिना टिकट सफर करने वालों के खिलाफ शनिवार को मेगा टिकट चेकिंग अभियान चलाया. इस अभियान में 381 यात्रियों को पकड़ा गया और उनसे कुल 2,79,180 रुपये जुर्माना वसूला गया.


जांच के दौरान बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों के अलावा बिना उचित प्राधिकार और बिना बुक किए सामान के साथ यात्रा करने वाले यात्रियों को भी पकड़ा गया. चेकिंग टीमों ने धनबाद मंडल के विभिन्न स्टेशनों के साथ-साथ कई मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में भी जांच की.


अभियान के दौरान स्टेशनों के अनारक्षित टिकट काउंटरों पर यात्रियों की भीड़ भी देखी गई. रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों को उचित टिकट लेकर ही स्टेशन परिसर और ट्रेन में प्रवेश करने की सलाह दी. साथ ही जिस श्रेणी का टिकट हो उसी श्रेणी में यात्रा करने की अपील की गई.
 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही