Dhanbad News : धनबाद रेल मंडल में शनिवार को मेगा टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया. इस दौरान विभिन्न स्टेशनों के साथ-साथ मेल व एक्सप्रेस ट्रेनों में भी सघन जांच की गई. जांच में कुल 456 यात्री पकड़े गए. इनमें बिना टिकट यात्रा करने वाले, बिना उचित प्राधिकार के यात्रा करने वाले तथा बिना बुक कराए सामान के साथ यात्रा करने वाले यात्री शामिल थे. उनसे कुल 3,35,580 रुपये जुर्माना वसूला गया.
अभियान के दौरान स्टेशनों के अनारक्षित टिकट काउंटरों पर यात्रियों की काफी भीड़ भी देखी गई. रेल अधिकारियों ने यात्रियों से अपील की कि प्लेटफॉर्म पर प्रवेश करने से पहले टिकट अवश्य लें और जिस श्रेणी का टिकट उनके पास है उसी श्रेणी में यात्रा करें.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.