Search

 
 
 

Dhanbad News : हर वार्ड में लगेंगी 50 नई स्ट्रीट लाइटें, त्योहार पर रोशनी दुरुस्त करने की कवायद

Dhanbad News : मेयर संजीव सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि त्योहारों के दौरान लोगों को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए. जलापूर्ति व साफ-सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के साथ ही रोशनी पर विशेष ध्यान दें.
 
बैठक में भाग लेते मेयर संजीव सिंह व अन्य.

Dhanbad News : धनबाद नगर निगम शहर की अंधेरी सड़कों और गलियों को रोशन करने में जुटा है. निगम के प्रत्येक वार्ड में 50 नई स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी. साथ ही लंबे समय से बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों को भी जल्द चालू कराने का निर्देश दिया गया है. दुर्गा पूजा और छठ पूजा के मद्देनजर निगम का पेयजल, साफ-सफाई और रोशनी की व्यवस्था दुरुस्त करने पर भी जोर है.

 

धनबाद नगर निगम स्टैंडिंग कमेटी की बैठक में शुक्रवार को को हुई. बैठक में शहर की बुनियादी सुविधाओं और त्योहारों की तैयारियों की समीक्षा की गई. बैठक में मेयर संजीव सिंह, डिप्टी मेयर अरुण चौहान, नगर आयुक्त आशीष गंगवार, उप नगर आयुक्त व वार्डों के पार्षद मौजूद रहे. इस दौरान कई लंबित प्रस्तावों पर चर्चा के बाद निर्णय लिए गए.


मेयर संजीव सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि त्योहारों के दौरान लोगों को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए. जलापूर्ति व साफ-सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के साथ ही रोशनी पर विशेष ध्यान दें. उन्होंने बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों को जल्द दुरुस्त करने और वार्ड स्तर पर नियमित निगरानी सुनिश्चित करने पर जोर दिया.

 


वार्डों में रोशनी की व्यवस्था पर रहेगी नजर

नई स्ट्रीट लाइटें लगाने की योजना के साथ निगम का जोर मौजूदा व्यवस्था को दुरुस्त करने पर भी है. बंद लाइटों के कारण जिन इलाकों में अंधेरा रहता है वहां जल्द रोशनी बहाल करने का निर्देश दिया गया. अब चुनौती सभी वार्डों में नई लाइटें लगाने और खराब लाइटों को समय पर चालू कराने की है. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही