Dhanbad News : धनबाद रेल मंडल में मंगलवार को मेगा टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया. अभियान में विभिन्न स्टेशनों के साथ मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में सघन जांच की गई. इस दौरान 521 यात्री पकड़े गए. उनसे कुल 4,75,920 रुपये जुर्माना वसूला गया. पकड़े गए यात्रियों को भविष्य में उचित टिकट और निर्धारित श्रेणी के अनुसार ही यात्रा करने की हिदायत दी गई.
अभियान के दौरान स्टेशनों के अनारक्षित टिकट काउंटरों पर यात्रियों की अच्छी-खासी भीड़ देखी गई. रेलवे अधिकारियों ने बताया कि धनबाद मंडल में टिकट जांच अभियान लगातार जारी रहेगा.यात्रियों से अपील की गई है कि प्लेटफॉर्म पर प्रवेश और ट्रेन में सफर से पहले उचित टिकट जरूर लें तथा जिस श्रेणी का टिकट हो उसी श्रेणी में यात्रा करें.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.