Search

 
 
 

Dhanbad News : मेगा टिकट चेकिंग अभियान में  917 रेल यात्री पकड़ाए, 6.60 लाख वसूला जुर्माना

इस विशेष अभियान के दौरान बिना टिकट यात्रा करने वाले, गलत श्रेणी में सफर करने वाले तथा बिना बुक कराए सामान के साथ यात्रा करने वाले कुल 917 यात्रियों को पकड़ा गया. इन यात्रियों से कुल 6,60,345 रुपये जुर्माना वसूला गया.
 
ट्रेन में टिकट चेक करते टीटीई.

Dhanbad : धनबाद रेल मंडल में शनिवार को मेगा टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया. इस विशेष अभियान के दौरान बिना टिकट यात्रा करने वाले, गलत श्रेणी में सफर करने वाले तथा बिना बुक कराए सामान के साथ यात्रा करने वाले कुल 917 यात्रियों को पकड़ा गया. इन यात्रियों से कुल 6,60,345 रुपये जुर्माना वसूला गया. 


रेलवे अधिकारियों के अनुसार टिकट जांच दलों ने विभिन्न स्टेशनों के अलावा कई मेल व एक्सप्रेस ट्रेनों में भी जांच अभियान चलाया. रेल मंडल प्रशासन ने रेल यात्रियों से अपील की है कि प्लेटफॉर्म व ट्रेन में प्रवेश से पहले वैध टिकट अवश्य लें. जिस श्रेणी का टिकट हो उसी श्रेणी में यात्रा करें, ताकि जुर्माने और कार्रवाई से बच सकें.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही