Search

Dhanbad News : राजगंज में सांप के डंसने से मजदूर की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

Dhanbad :  जिले के राजगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बरदार गांव में सांप के डंसने से एक व्यक्ति की मौत हो गई. मृतक की पहचान कामदेव सिंह (38 वर्षीय) के रूप में हुई है. घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है. जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

 

Uploaded Image

 

जानकारी के अनुसार, कामदेव सिंह रविवार रात अपने घर के कमरे में जमीन पर सो रहे थे. देर रात एक काले रंग का जहरीला सांप कमरे में घुस आया और उनके हाथ पर डंस दिया. बताया जाता है कि सांप ने उनके हाथ को कसकर जकड़ लिया था. 

 

दर्द और घबराहट के बीच किसी तरह उन्होंने खुद को सांप के चंगुल से छुड़ाया और शोर मचाकर परिवार के सदस्यों को घटना की जानकारी दी. परिजनों ने बिना देर किए उन्हें इलाज के लिए धनबाद स्थित शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एसएनएमएमसीएच) पहुंचाया.

 

अस्पताल में चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज शुरू किया गया. लेकिन जहर का असर लगातार बढ़ता गया. काफी प्रयासों के बावजूद उनकी हालत में सुधार नहीं हो सका और सोमवार सुबह इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

 

Uploaded Image

कामदेव सिंह दिहाड़ी मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे. उनकी आय पर ही परिवार की रोजमर्रा की जरूरतें पूरी होती थीं. परिवार के मुख्य कमाऊ सदस्य की असमय मौत से परिवार वाले गहरे सदमे में है और उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है.

 

घटना की सूचना मिलते ही गांव के लोग मृतक के घर पहुंचे और शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी. ग्रामीणों ने इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//