Search

 
 
 

Dhanbad News :  प्रेमिका से मिलने देवघर जा रहे युवक को तोपचांची में मारी गोली, बाइक लूट अपराधी फरार

जिले के तोपचांची थाना क्षेत्र में सोमवार तड़के अपराधियों ने बाइक सवार युवक को गोली मार दी और उसकी बाइक लूटकर फरार हो गए .घटना में युवक के पैर में दो गोली लगी है. घायल युवक को पुलिस ने इलाज के लिए शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एसएनएमएमसीएच) में भर्ती कराया है, जहां उसकी स्थिति फिलहाल सामान्य बताई जा रही है.
 
  • एनएच किनारे सर्विस रोड पर वारदात को दिया अंजाम
  • पैर में दो गोली लगने से युवक घायल
  • एसएनएमएमसीएच में भर्ती
  • जांच में जुटी पुलिस

Dhanbad :  जिले के तोपचांची थाना क्षेत्र में सोमवार तड़के अपराधियों ने बाइक सवार युवक को गोली मार दी और उसकी बाइक लूटकर फरार हो गए .घटना में युवक के पैर में दो गोली लगी है. घायल युवक को पुलिस ने इलाज के लिए शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एसएनएमएमसीएच) में भर्ती कराया है, जहां उसकी स्थिति फिलहाल सामान्य बताई जा रही है.

 

Uploaded Image

 

जानकारी के अनुसार, बोकारो जिले के दुग्धा निवासी रवि अपने दोस्त दिवाकर के साथ बाइक से अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए देवघर जा रहा था. सोमवार अहले सुबह करीब तीन बजे जब दोनों तोपचांची बाजार के समीप एनएच किनारे स्थित सर्विस रोड से गुजर रहे थे, तभी एक बाइक पर सवार दो अपराधियों ने उनका पीछा करना शुरू किया.

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अपराधियों ने पहले हवाई फायरिंग की, जिससे दोनों युवक घबरा गए और उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई. इसी दौरान दिवाकर जान बचाने के लिए मौके से भाग निकला. जबकि रवि को अपराधियों ने पकड़ लिया और उसके पैर में दो गोलियां मार दी.

 

गोली मारने के बाद अपराधी रवि की पल्सर बाइक लेकर मौके से फरार हो गये. अपराधियों के चले जाने के बाद दिवाकर वापस घटनास्थल पर पहुंचा और पुलिस को घटना की सूचना दी. सूचना मिलते ही तोपचांची थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को तत्काल एसएनएमएमसीएच पहुंचाकर भर्ती कराया.

 

घायल रवि के दोस्त दिवाकर ने बताया कि दोनों दुग्धा से देवघर के लिए निकले थे. रास्ते में तोपचांची के पास बाइक सवार दो अपराधियों ने उनका पीछा किया और हवाई फायरिंग कर दहशत फैला दी. बाइक गिरने के बाद अपराधियों ने रवि को गोली मार दी और उसकी बाइक लेकर फरार हो गए.

 

वहीं तोपचांची थाना के एसआई असीम लकड़ा ने बताया कि सर्विस रोड पर बाइक सवार युवक को गोली मारने और उसकी बाइक लूटने की घटना सामने आई है. घायल युवक को एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया गया है. पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है और आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही