Dhanbad News : धनबाद जिले के पुटकी थाना क्षेत्र के न्यू मेरिन मुंडा पट्टी में मंगलवार की सुबह एक युवक का शव पेड़ से लटकता मिला. मृतक की पहचान जयपाल गगराई के रूप में हुई है. पुटकी पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को पेड़ से नीचे उतारा और कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
इसे भी पढ़ें
https://lagatar.in/80-percent-of-work-completed-even-before-the-finalization-of-tender-for-repairs-at-the-dc-residence
मां बिंदिया गगराई ने बताया कि सोमवार को जयपाल का दो लोगों के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. इस दौरान दोनों पक्षों के बीच गाली-गलौज भी हुई थी. विवाद के बाद जयपाल घर लौटा और मोबाइल लेकर बाहर चला गया. इसके बाद वापस नहीं लौटा.
मां ने बताया कि मंगलवार की सुबह भतीजी ने जयपाल का शव पेड़ से लटके होने की जानकारी दी. यह सुनते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई.घर के सभी लोग भागते हुए घटनास्थल पर पहुंचे.
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसएनएमएमसीएच धनबाद भेज दिया है. पुलिल अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा. पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.
