Search

 
 
 

Dhanbad News : धनबाद जिला आइसा के अध्यक्ष बने अभिषेक सिंह, सचिव रितेश मिश्रा

Dhanbad News: वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा केवल डिग्री हासिल करने का माध्यम नहीं, बल्कि समानता, सामाजिक न्याय और लोकतांत्रिक अधिकारों से जुड़ा सवाल है.
 
सम्मेलन मेें भाग लेते आइसा के पदाधिकारी और सदस्य.

Dhanbad News : धनबाद के गांधी सेवा सदन में सोमवार को ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) का जिला सम्मेलन आयोजित हुआ. सम्मेलन में शिक्षा व्यवस्था, छात्र-छात्राओं की समस्याओं, रोजगार और देश की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों पर चर्चा की गई. इस मौके पर हुए सांगठनिक चुनाव में अभिषेक सिंह को जिला अध्यक्ष और रितेश मिश्रा को सचिव चुना गया.


वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा केवल डिग्री हासिल करने का माध्यम नहीं, बल्कि समानता, सामाजिक न्याय और लोकतांत्रिक अधिकारों से जुड़ा सवाल है. गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, सम्मानजनक रोजगार, छात्रवृत्ति, समय पर शैक्षणिक सत्र और शिक्षण संस्थानों में लोकतांत्रिक माहौल सुनिश्चित करने की जरूरत है. उन्होंने शिक्षा-परीक्षा ठीक करो और वोट बचाओ देश बचाओ अभियान को मजबूत करने का आह्वान किया.


सांगठनिक सत्र में सचिव रितेश मिश्रा ने पिछली गतिविधियों और राजनीतिक-सांगठनिक रिपोर्ट पेश की. प्रतिनिधियों ने कॉलेजों और विश्वविद्यालयों से जुड़ी समस्याओं को उठाया. चर्चा के बाद 31 सदस्यीय नई जिला कमेटी और 11 सदस्यीय पदाधिकारी मंडल का चुनाव किया गया.


नई कमेटी में प्राची दुबे, सुमन महतो, निशानू और करण कुमार दास को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया। वहीं आफत इमाम, स्नेहा महतो और रिया डे को संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी दी गई है. वहीं, चेतन, बिरन, अलीजा, अभिजीत, मनीष, सना, नवाब, विशाल सोरेन, हसन, सुमित, अमित, अंकिता, रोहन, अय्यूब, श्रुति, रितिका सिंह, जीशान खान और पार्वती कुमारी को सदस्य बनाया गया है.


नवनिर्वाचित अध्यक्ष अभिषेक सिंह और सचिव रितेश मिश्रा ने कहा कि सभी को साथ लेकर धनबाद में छात्र आंदोलन को मजबूत किया जाएगा और छात्र-छात्राओं की समस्याओं को लेकर लगातार संघर्ष किया जाएगा. कहा कि आइसा का राष्ट्रीय सम्मेलन 28 से 30 नवंबर तक महाराष्ट्र के नागपुर में होगा जिसमें धनबाद से दर्जनों प्रतिनिधि शामिल होंगे. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही