Search

 
 
 

Dhanbad News : बीबीएमकेयू में अभाविप का प्रदर्शन, उच्च शिक्षा सचिव को सौंपा मांगपत्र

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने मंगलवार को बीबीएमकेयू परिसर में धरना-प्रदर्शन किया. बाद में झारखंड सरकार के उच्च शिक्षा  के प्रधान सचिव राहुल कुमार पुरवार से मिलकर 12 सूत्री मांग-पत्र सौंपा.
 

Dhanbad : बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय (बीबीएमकेयू), धनबाद में व्याप्त शैक्षणिक समस्याओं व छात्रों के मुद्दों को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने मंगलवार को विवि परिसर में धरना-प्रदर्शन किया. बाद में झारखंड सरकार के उच्च शिक्षा  के प्रधान सचिव राहुल कुमार पुरवार से मिलकर 12 सूत्री मांग-पत्र सौंपा.

 

ज्ञापन में सेल्फ फाइनेंस पाठ्यक्रमों में मनमानी फीस पर रोक, सीटों का समान वितरण, पुस्तकालयों का आधुनिकीकरण, बोकारो के सरकारी कॉलेजों में सभी विषयों में पीजी की पढ़ाई शुरू करने सहित अन्य मांगें शामिल थीं. प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अंशु तिवारी ने आरोप लगाया कि उच्च शिक्षा का व्यासायीकरण किया जा रहा है. विश्वविद्यालय मंत्री सचिन चंद्र ने कहा कि स्थायी प्राचार्यों की नियुक्ति नहीं होने से कालेजों के शैक्षणिक और प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. 


प्रधान सचिव राहुल कुमार पुरवार ने प्रतिनिधिमंडल की मांगों को गंभीरता से सुना और आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया. छात्र नेताओं ने चेतावनी दी कि मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई, चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही