Search

Dhanbad News: कोयला चोरी के खिलाफ कार्रवाई, ट्रक व मिनी हाइवा जब्त

Dhanbad : धनबाद पुलिस ने बाघमारा थाना क्षेत्र के जमुनिया नदी के आसपास अवैध कोयला खनन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की है. पुलिस ने अवैध कोयला लदे ट्रक को जब्त किया है. पुलिस की इस कार्रवाई में सीआइएसएफ के जवान और बीसीसीएल के अधिकारी भी शामिल थे.
 
उल्लेखनीय है कि जमुनिया नदी के आसपास अवैध कोयला कारोबार की खबरें कई दिनों से आ रही थी. जमुनिया नदी और जंगल बचाओ समिति ने इसे लेकर आंदोलन की चेतावनी थी. इसके पुलिस ने शुक्रवार को माटीगढ़ा डैम कॉलोनी स्थित गैस गोदाम के पास छापेमारी की.

छापेमारी के दौरान कोयला चोरी करने वाले भागने लगे. इसी बीच अवैध कोयला लोड एक ट्रक एक गड्ढे में फंस गया. चालक फरार हो गया. पुलिस ने उस ट्रक को जब्त कर लिया है. इसके अलावा पुलिस ने एक मिनी हाइवा को भी जब्त किया है. कोयला के अवैध कारोबारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही