Search

 
 
 

Dhanbad News : हाईवे किनारे अवैध पार्किंग पर कार्रवाई, 65 वाहनों से वसूला 5.50 लाख जुर्माना

Dhanbad News: अभियान में जिला परिवहन पदाधिकारी, मोटरयान निरीक्षक, जिला सड़क सुरक्षा टीम, पुलिस पदाधिकारी व NHAI की रूट पेट्रोलिंग टीम शामिल थी.
 
जांच करती टीम.

Dhanbad News : धनबाद डीसी आदित्य रंजन के निर्देश पर एनएच पर सुरक्षित यातायात सुनिश्चित करने के लिए विशेष अभियान चल रहा है. इसके तहत एनएच टास्क फोर्स की टीम ने बुधवार को हाईवे के किनारे अवैध रूप से खड़े 65 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की. वैसे वाहनों से करीब 5.50 लाख रुपये जुर्माना वसूला गया.

 

अभियान में जिला परिवहन पदाधिकारी, मोटरयान निरीक्षक, जिला सड़क सुरक्षा टीम, पुलिस पदाधिकारी व NHAI की रूट पेट्रोलिंग टीम शामिल थी. जांच में टीम ने पाया कि कई भारी और व्यावसायिक वाहन नियमों की अनदेखी कर एनएच किनारे बेतरतीब तरीके से खड़े थे. टास्क फोर्स ने ऐसे वाहनों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करते हुए 65 वाहनों का चालान काटा.


अधिकारियों ने कहा कि हाईवे पर अवैध पार्किंग के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा. इसका उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के साथ राष्ट्रीय राजमार्गों पर यातायात को सुरक्षित और सुचारू बनाए रखना है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही