Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Dhanbad News : कृषि विभाग की सख्ती, बिना लाइसेंस खाद-बीज बेच रही दुकान सील

दुकान की जांच करने पहुंची कृषि विभाग की टीम.

Dhanbad : धनबाद जिला कृषि विभाग की टीम ने किसानों के हितों की सुरक्षा को लेकर बड़ी कार्रवाई की है. जिला कृषि पदाधिकारी अभिषेक कुमार के नेतृत्व में टीम ने शनिवार को बलियापुर क्षेत्र में उर्वरक, बीज एवं कीटनाशी दुकानों की जांच की. इस दौरान एक दुकान में अनियमितताएं पाई गईं. जिसके बाद दुकान को तत्काल सील कर दिया गया. 


जांच में टीम ने पाया कि उक्त दुकान में बिना लाइसेंस के उर्वरक, बीज और कीटनाशकों का भंडारण व विक्रय किया जा रहा था. प्रथम दृष्टया मामला उर्वरकों, बीजों और कीटनाशकों की कालाबाजारी व जमाखोरी से जुड़ा प्रतीत होने पर अधिकारियों ने दुकान को सील कर दिया. विभाग ने दुकान पर नोटिस चस्पा कर दुकानदार को 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही