Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Dhanbad News : बीबीएमकेयू की बदहाल व्यवस्था को लेकर AISA ने कुलपति को सौंपा ज्ञापन

AISA की धनबाद इकाई ने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय (BBMKU) में व्याप्त समस्याओं को लेकर गुरुवार को कुलपति व रजिस्ट्रार को ज्ञापन सौंपा.
Advertisement
Advertisement
कुलपति को ज्ञापन सौंपते छात्र नेता.

Dhanbad : ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) की धनबाद इकाई ने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय (BBMKU) में व्याप्त समस्याओं को लेकर गुरुवार को कुलपति व रजिस्ट्रार को ज्ञापन सौंपा. प्रतिनिधिमंडल ने विश्वविद्यालय परिसर में बुनियादी सुविधाओं की कमी पर चिंता जताते हुए शीघ्र समाधान की मांग की.


AISA नेताओं ने बताया कि विश्वविद्यालय परिसर में कई वाटर कूलर खराब हैं, जिससे छात्रों को पेयजल की समस्या का सामना करना पड़ रहा है. शौचालयों समेत पूरे कैंपस में साफ-सफाई की स्थिति बेहद खराब है. संगठन ने विश्वविद्यालय की अग्नि सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठाए. कहा कि परिसर में लगे फायर एक्सटिंग्विशर अपडेट नहीं हैं, जो किसी भी आपात स्थिति में बड़ा खतरा बन सकते हैं.


AISA ने ज्ञापन के माध्यम से पिछले दो से तीन वर्षों से बंद पीएचडी पाठ्यक्रम को तत्काल शुरू करने की मांग की. कहा कि इससे शोधार्थियों का भविष्य प्रभावित हो रहा है. इसके अलावा NSS व MY Bharat जैसी गतिविधियों के लिए मिलने वाले फंड का पूरा विवरण सार्वजनिक करने की भी मांग की. 


विश्वविद्यालय प्रशासन ने आश्वासन दिया कि सभी विभागों को फंड आवंटित कर दिया गया है. जल्द ही पेयजल, साफ-सफाई तथा अन्य समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे. प्रतिनिधिमंडल में AISA के राज्य उपाध्यक्ष स्नेहा महतो, सह सचिव रितेश मिश्रा, लॉ कॉलेज अध्यक्ष पायल चौधरी, अभिषेक सिंह, अमित पासवान, चेतन, रिशु, साहिल सहित अन्य छात्र शामिल थे. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही