Search

 
 
 

Dhanbad News : BBMKU गेट पर आजसू छात्र संघ का अनशन जारी, दो छात्रों की बिगड़ी तबीयत

Dhanbad News: दूसरे दिन विश्वविद्यालय प्रशासन के अधिकारियों ने अनशनकारी छात्रों से वार्ता की कोशिश की लेकिन PET को लेकर कोई ठोस आश्वासन नहीं मिलने के कारण बातचीत विफल रही.
 
अनशनरत छात्र नेता.
  • PET नोटिफिकेशन पर अड़ा संघ

Dhanbad News : बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय (बीबीएमकेयू), धनबाद में छात्रों की मांगों को लेकर विवि के गेट पर आजसू छात्र संघ का अनशन दूसरे दिन भी जारी रहा. अनशन पर बैठे दो छात्र नेताओं की तबीयत मंगलवार को बिगड़ गई. संघ की सबसे प्रमुख मांग पीएचडी प्रवेश परीक्षा (PET) का नोटिफिकेशन जारी कर जल्द परीक्षा आयोजित करने की है.

 

इसे भी पढ़ें

 

दूसरे दिन विश्वविद्यालय प्रशासन के अधिकारियों ने अनशनकारी छात्रों से वार्ता की कोशिश की लेकिन PET को लेकर कोई ठोस आश्वासन नहीं मिलने के कारण बातचीत विफल रही. अनशन पर संघ के प्रदेश महासचिव विशाल महतो, धनबाद जिला संयोजक रौनक कुमार, विक्की कुमार और छात्र नेता मलय कुमार रवानी बैठे हैं.


चिकित्सा पदाधिकारी ने अनशनकारियों के स्वास्थ्य की जांच की. जांच में दो छात्रों का बीपी काफी कम पाया गया. डॉक्टर ने उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराने की सलाह दी.


इस बीच आजसू के वरिष्ठ नेता सह बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राधेश्याम गोस्वामी और जेलगढ़ा पंचायत के मुखिया नितेश गोप ने आंदोलन को समर्थन दिया. आंदोलनकारियों का कहना है कि PET में देरी से शोध के इच्छुक विद्यार्थियों का भविष्य प्रभावित हो रहा है.केवल मौखिक आश्वासन से आंदोलन समाप्त नहीं होगा. नोटिफिकेशन जारी करने और परीक्षा की प्रक्रिया शुरू करने पर ठोस निर्णय होने तक भूख हड़ताल जारी रहेगी.


मौके पर प्रदेश सचिव नितेश महतो, कबीर यदुवंशी, विष्णु गोप, आकाश मोदक, गौतम धीबर, सुदामा महतो, राज हाजरा, भीम महतो, आकाश महतो, विवेक गोप, कुणाल गोप और भोला पासवान सहित दर्जनों समर्थक मौजूद थे. 

 
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही