Search

 
 
 

Dhanbad News : चलती ट्रेन में मोबाइल लूट की कोशिश नाकाम, आरोपी गिरफ्तार

आरपीएफ की टीम ने चलती ट्रेन में यात्री से मोबाइल लूट कर भाग रहे युवक को ग्रामीणों की मदद से पकड़ लिया. उसके पास से यात्री का छीना गया मोबाइल फोन, एक अन्य मोबाइल व बिना नंबर प्लेट की बाइक बरामद की गई है.
 
गिरफ्तार आरोपी के साथ पुलिस.

Dhanbad: धनबाद आरपीएफ की टीम ने चलती ट्रेन में यात्री से मोबाइल लूट कर भाग रहे युवक को ग्रामीणों की मदद से पकड़ लिया. उसके पास से यात्री का छीना गया मोबाइल फोन, एक अन्य मोबाइल व बिना नंबर प्लेट की बाइक बरामद की गई है. मामले में जीआरपी कुसुंडा ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. उसके अन्य साथियों की तलाश जारी है.

 

 आरपीएफ अधिकारियों के अनुसार, बिहार के जमुई निवासी सिंटू राज 8 जून को मौर्य एक्सप्रेस से रांची से जमुई जा रहे थे. अंगारपथरा हॉल्ट के पास ट्रेन धीमी होने पर वह कोच के दरवाजे पर खड़े होकर मोबाइल से बात कर रहे थे. इसी दौरान रेलवे लाइन किनारे खड़े एक युवक ने डंडे से वार कर उनका मोबाइल नीचे गिरा दिया, जिससे उनका संतुलन बिगड़ गया और वे ट्रेन से नीचे गिर पड़े. हालांकि उन्हें गंभीर चोट नहीं आई. इस बीच 2-3 युवक मोबाइल लेकर भागने लगे.


यात्री के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीणों ने पीछा कर बिना नंबर प्लेट की बाइक से भागने की कोशिश कर रहे एक आरोपी को पकड़ लिया. बाद में उसे आरपीएफ और जीआरपी के हवाले कर दिया गया. गिरफ्तार आरोपी की पहचान अंगारपथरा निवासी विष्णु कुमार चौहान के रूप में हुई है. पुलिस ने उसके पास से छीना गया मोबाइल, एक अन्य मोबाइल और बाइक बरामद की है. 

 

https://lagatar.in/jharkhand-news-parimal-nathwanis-nomination-approved-congress-claim-rejected

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही