Search

 
 
 

Dhanbad News : पुस्तैनी जमीन पर कब्जे की कोशिश,पीड़ित परिवार ने प्रशासन से लगाई गुहार

धनबाद के मनईटांड़ चिल्ड्रन पार्क के समीप रहने वाले मोहम्मद असलम और उनके परिवार ने कुछ लोगों पर उनकी पुस्तैनी जमीन पर अवैध कब्जा करने की कोशिश व रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है.
 
कोयले की राजधानी की खबरें

Dhanbad : धनबाद के मनईटांड़ चिल्ड्रन पार्क के समीप रहने वाले मोहम्मद असलम और उनके परिवार ने कुछ लोगों पर उनकी पुस्तैनी जमीन पर अवैध कब्जा करने की कोशिश व रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है. परिवार ने विवादित जमीन के समीप गुरुवार को प्रेसवार्ता कर जिला प्रशासन व पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर  दोषियों के खिलाफ कार्रवाई व सुरक्षा की मांग की.

 

Uploaded Image

प्रेसवार्ता में जमीन के कागजात दिखाता पीड़ित परिवार.


मोहम्मद असलम ने आरोप लगाया कि विपिन राव व कुछ अन्य लोग उनकी पुस्तैनी जमीन पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं. उनका कहना है कि गुरुवार को भी आरोपी जमीन की मापी कराने पहुंचे थे इससे पहले भी जमीन पर तोड़फोड़ की घटना हो चुकी है, जिसकी शिकायत डीसी, एसडीएम और धनसार थाना में की गई है.


मोहम्मद असलम के अनुसार वर्ष 1991 में कथित रूप से फर्जी दस्तावेज तैयार कर उनकी जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की गई थी. मामला न्यायालय पहुंचा जहां वर्ष 2007 में उनके पक्ष में आदेश पारित हुआ. इसके बावजूद वर्ष 2010 में दोबारा याचिका दायर कर उन्हें परेशान करने का प्रयास किया गया. उनका आरोप है कि लगातार दबाव बनाकर उनकी जमीन हड़पने की साजिश रची जा रही है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही