Search

 
 
 

Dhanbad  News : रेड डॉट चैलेंज व मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता अभियान

उपायुक्त आदित्य रंजन के निर्देशानुसार झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) द्वारा जिले के विभिन्न प्रखंडों में रेड डॉट चैलेंज व मासिक धर्म स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है
 

Dhanbad : उपायुक्त आदित्य रंजन के निर्देशानुसार झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) द्वारा जिले के विभिन्न प्रखंडों में रेड डॉट चैलेंज व मासिक धर्म स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है.इस अभियान के तहत एगारकुंड के गोपीनाथपुर, निरसा के खुसरी, टुंडी के मनियाडीह समेत कई पंचायतों और गांवों में महिलाओं व किशोरियों को मासिक धर्म स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया.

 

Uploaded Image


जेएसएलपीएस की जिला परियोजना प्रबंधक (डीपीएम) सुदिप्ता बनर्जी ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं और किशोरियों को माहवारी से जुड़े वैज्ञानिक तथ्यों, स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों और स्वच्छता के महत्व के बारे में जागरूक करना है. उन्होंने कहा कि मासिक धर्म कोई बीमारी या शर्म का विषय नहीं बल्कि महिलाओं के जीवन का एक स्वाभाविक और आवश्यक जैविक चक्र है जिसे लेकर समाज में व्याप्त भ्रांतियों को दूर करना जरूरी है.

 


कार्यक्रम के दौरान स्वयं सहायता समूहों की सदस्याओं के सहयोग से महिलाओं और किशोरियों को मासिक धर्म के दौरान अपनाई जाने वाली स्वच्छता संबंधी आदतों, संक्रमण से बचाव के उपायों तथा स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभावों की विस्तृत जानकारी दी गई.

 

साथ ही इस विषय से जुड़े सामाजिक मिथकों और गलत धारणाओं पर भी चर्चा की गई तथा उन्हें वैज्ञानिक दृष्टिकोण से समझाने का प्रयास किया गया.अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रमों में महिलाओं और किशोरियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया.

 

इस दौरान प्रतिभागियों ने रेड डॉट चैलेंज के माध्यम से मासिक धर्म स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने और समाज में इस विषय पर खुलकर संवाद को बढ़ावा देने का संकल्प लिया.कार्यक्रम में किशोरियों व महिलाओं के बीच सेनेटरी पैड का वितरण भी किया गया. 

 

इसके साथ ही उन्हें सुरक्षित और स्वच्छ तरीके से सेनेटरी उत्पादों के उपयोग तथा निपटान के बारे में जानकारी दी गई.कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्थानीय मुखियाओं ने कहा कि महिलाओं और किशोरियों के स्वास्थ्य, सम्मान और सशक्तिकरण के लिए इस प्रकार के जागरूकता अभियान बेहद महत्वपूर्ण हैं. उन्होंने लोगों से मासिक धर्म जैसे विषयों पर संकोच छोड़कर खुलकर चर्चा करने और सकारात्मक सामाजिक वातावरण बनाने की अपील की.

 

इस जागरूकता अभियान में जल सहिया, स्वास्थ्य सहिया, जेएसएलपीएस से जुड़ी स्वयं सहायता समूहों की सदस्याएं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में किशोरी लड़कियां शामिल हुईं.जेएसएलपीएस के अनुसार, रेड डॉट चैलेंज व मासिक धर्म स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन जिले के विभिन्न प्रखंडों में 3 जून तक जारी रहेगा ताकि अधिक से अधिक महिलाओं और किशोरियों तक स्वास्थ्य व स्वच्छता से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी पहुंचाई जा सके.

 

https://lagatar.in/rims-nems-uproar-over-salary-crisis-for-the-third-time-director-says-my-salary-is-also-pending

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही